फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   How much score you have to score in PET to take part in UP government jobs-safalta

UPSSSC PET 2022: यूपी की सरकारी नौकरियों में हिस्सा लेने के लिए PET में करना होगा कितना स्कोर

Sat, 06 Aug 2022 11:16 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Sat, 06 Aug 2022 11:16 PM IST
सार

UPSSSC ने इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से 28 जून 2022 से 31 जुलाई के बीच आवेदन मांगे थे।UPSSSC के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक इस परीक्षा का आयोजन 18 सितंबर 2022 को किया जा सकता है। 

विज्ञापन
How much score you have to score in PET to take part in UP government jobs-safalta
UPSSSC PET 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में दूसरी बार आयोजित की जा रही प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दरअसल UPSSSC ने इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से 28 जून 2022 से 31 जुलाई के बीच आवेदन मांगे थे। उत्तर प्रदेश में इससे पहले PET का आयोजन 24 अगस्त 2021 को किया गया था और इसका स्कोरकार्ड 28 अक्टूबर 2021 को जारी किया गया था। वहीं PET 2022 के आयोजन की तारीख इसके नोटिफिकेशन में तो नहीं बताई गई है। लेकिन UPSSSC के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक इस परीक्षा का आयोजन 18 सितंबर 2022 को किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आप भी PET 2022 में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इसकी बेहतर तैयारी करने के लिएआप सफलता डॉट कॉम के खास UPSSSC PET Online Classes: Join Now की सहायता ले सकते हैं और एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में PET की बेहतर तैयारी करके इसमें अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें     
UPSSSC PET सिलेबस     
UPSSSC PET एग्जाम डेट     
UPSSSC PET एलिजिबिलिटी 
  
UPSSSC PET प्रीवियस ईयर पेपर- डाउनलोड PDF

सरकारी भर्तियों में हिस्सा लेने के लिए इसमें करना होगा कितना स्कोर :

UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों के लिए अभ्यर्थियों को उनके PET के मार्क्स के आधार पर ही शॉर्टलिस्ट किया जाता है। वहीं अगर हम यह बात करें कि आयोग की भर्तियों में हिस्सालेने के लिए अभ्यर्थियों को PET में कम से कम कितना स्कोर करना होगा तो इसका अंदाजा लगाना अभी थोड़ी जल्दबाजी होगी। क्योंकि UPSSSC अपनी हर भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए अलग कट ऑफ जारीकरती है। हालांकि अभ्यर्थियों को सेफ जोन में रहने के लिए इस परीक्षा में कम से कम 75 से 80 मार्क्स स्कोर करने की कोशिश करनी चाहिए। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इतना स्कोर करने के बाद अभ्यर्थियों कोलगभग सभी भर्तियों में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है।

विज्ञापन

किस पैटर्न पर होगी परीक्षा :

PET 2022 में अभ्यर्थियों से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और इस परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। इसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 0.25 मार्क्स काट लिया जाएगा। अभ्यर्थियों को इन प्रश्नोंको हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा। PET 2022 में अभ्यर्थियों से इंडियन हिस्ट्री, इंडियन नेशनल मूवमेंट, जियोग्राफी, इंडियन इकॉनमी, इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, जनरल साइंस, एलिमेंट्री अर्थमेटिक, जनरल हिंदी, जनरल इंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग, करेंट अफेयर्स, जनरल अवेयरनेस, एनालिसिस ऑफ 2 अनरीड पैसेज, ग्राफ इंटरप्रिटेशन तथा टेबल इंटरप्रिटेशन एनालिसिस जैसे कुल 15 टॉपिक्स से 100 अंको के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें औरसरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

दो महीने में कैसे करें PET परीक्षा की कम्पलीट तैयारी

आगे पढ़ें 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed