SSC CPO SI Bharti 2022: अर्धसैनिक बल के SI को कितना मिलेगा वेतन, साथ ही इन सुविधाओं का भी मिलता है लाभ
SSC ने दिल्ली पुलिस के अलावा विभिन्न अर्धसैनिक बलों में सब-इंस्पेक्टर के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त 2022 से शुरू हुई थी जो 30 अगस्त 2022 तक चलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से अर्धसैनिक बलों में सब-इंस्पेक्टर के पदों पर बंपर भर्ती कराई जा रही है। इसके ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। आयोग नेइसकी आधिकारिक अधिसूचना 10 अगस्त 2022 को जारी कर दी गई है। एसएससी द्वारा जारी वार्षिक भर्ती कैलेंडर के मुताबिक सीपीओ एसआई की भर्ती की आवेदन की अंतिम तारीख 30 अगस्त 2022 होगी। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा व मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन अवश्य देख लें। वहीं अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम की Current Affairs Classes 2022 की मदद से अपनी परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स विषय की घर बैठे कंप्लीट तैयारी और रिवीजन कर सकते हैं।
चयन के बाद किसे मिलता है कितना वेतन
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से आयोजित की जा रही सीपीओ एसआई भर्ती के तहत दो तरह के पदों को भरा जाता है। इसके अंर्तगत कैंडिडेट्स को जहां दिल्ली पुलिस में दारोगा बनने का मौका मिलता है। वहीं सीआपीएफ, सीआईएसएफ व कई अन्य अर्धसैनिक बलों में एसआई बनने का सुनहरा अवसर मिलता है। SSC CPO SI भर्ती 2021 के लिए जारी किए नोटिफिकेशन के अनुसार सीपीओ एसआई के पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-6 के तहत न्यूनतम 35,400 से लेकर 1.,12,400 रुपए तक सैलरी दी जाती है। इसके अलावाकैंडिडेट्स को मेडिकल सुविधा, कैंटीन सुविधा, वर्दी भत्ता जैसी कई अन्य सुविधाओं का सीधा लाभ मिलता है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहातो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपीलेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों सेपास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की सफलता ऐप के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।