फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   How much competition is there in SSC MTS recruitment-safalta

SSC MTS Exam 2022: MTS भर्ती में कितनी है प्रतिस्पर्धा और कितना जाता है इसका कटऑफ, जानें यहाँ

Mon, 18 Apr 2022 02:28 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Mon, 18 Apr 2022 02:28 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती 2021 के लिए 30 अप्रैल 2022 तक आवेदन मांगे हैं। MTS के पदों के लिए रिक्तियों की संख्या का ऐलान अभी नहीं किया गया है।
 

विज्ञापन
How much competition is there in SSC MTS recruitment-safalta
SSC - फोटो : social media

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) 2021 भर्ती में शामिल हो रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है। SSC ने MTS 2021 के लिए अभ्यर्थियों से 30 अप्रैल 2022 तक आवेदन मांगें हैं। आयोग द्वारा MTS भर्ती का आयोजन तकरीबन हर साल किया जाता है। इस भर्ती में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों तथा विभागों में MTS के पदों पर नियुक्त किया जाता है। SSC ने इस भर्ती के लिए रिक्तियों की संख्या का ऐलान अभी नहीं किया है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि जुलाई में होने वाली टियर 1 की परीक्षा के बाद आयोगरिक्तियों की संख्या का ऐलान कर सकती है। हालांकि SSC ने इस बार MTS के साथ केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) एवं केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) में हवलदार के पदों पर भी निकाली है और इनके लिए रिक्तियों की संख्या का ऐलान कर दिया गया है। आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक CBICऔर CBN में हवलदार के 3603 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं, अगर आप भी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

कितनी है प्रतिस्पर्धा :

MTS भर्ती में हिस्सा लेने के लिए हर साल लाखों की संख्या में अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक MTS भर्ती 2019 में हिस्सा लेने के लिए38.58 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और इनमें से 19.18 लाख अभ्यर्थी टियर 1 की परीक्षा में शामिल हुए थे। MTS भर्ती 2020 में भी तकरीबन इसी संख्या मेंअभ्यर्थियों के हिस्सा लेने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या लगातार कम हो रही है और इस वजह से इसमें साल दर साल प्रतिस्पर्धा का स्तर लगातार बढ़ते जा रहा है। दरअसल MTS भर्ती 2019 में रिक्तियों की संख्या 7099 थी, जबकि MTS भर्ती 2018 के जरिए कुल 10 हजार पदों पर भर्ती की गई थी। वहीं, MTS भर्ती 2020 के जरिये कुल 3972 रिक्त पदों पर ही भर्ती की जानी है। साल 2019 में इस भर्ती में एक पद के लिए जहाँ 272 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में हिस्सालिया था, वहीं 2020 में रिक्तियों की संख्या कम होने की वजह से एक पद के लिए आपस में प्रतिस्पर्धा करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या लगभग दुगनी हो गई। अगर वर्तमान MTS भर्ती में आयोग रिक्तियों की संख्या नहीं बढ़ाती है तो इस भर्ती में अभ्यर्थियों के बीच और ज्यादा प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और इसका कट ऑफ स्कोर भी काफी ऊपर जा सकताहै।

विज्ञापन

कितना जाता है कटऑफ :

MTS भर्ती 2020 के लिए पहले टियर की परीक्षा पांच अक्टूबर 2021 से दो नवंबर 2021 के बीच आयोजित की गई थी और इस परीक्षा का रिजल्ट हाल ही में जारी किया गया है।  MTS भर्ती 2020 में सीटों की संख्या काफी कम हो गई हैं और इसका प्रभाव इसके कट ऑफ पर भी देखने को मिला है। दरअसल MTS भर्ती 2020 के 18 से 25साल की श्रेणी में बिहार राज्य के जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 93.06 मार्क्स और ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 91.44 मार्क्स गया है। इसके अलावा अन्य राज्यों के कट ऑफ में भी वृद्धि देखने को मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न भर्तीयों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल, SSC CHSL, SSC MTS तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखनेवाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करकेसरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed