फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   How many days the written examination was conducted for the previous Lekhpal recruitment-safalta

UP Lekhpal Recruitment 2022 : पिछली लेखपाल भर्ती के लिए कितने दिनों में लिखित परीक्षा हुई थी आयोजित और इस बार नौकरी मिलने में लग सकता है कितना समय

Mon, 07 Mar 2022 05:34 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Mon, 07 Mar 2022 05:34 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8085 पदों पर हो रही भर्ती के लिए लिखित परीक्षा जल्द ही आयोजित की जा सकती है। राज्य में इससे पहले लेखपाल के पदों पर इतनी बड़ी संख्या में भर्ती 2015 में निकली थी।
 

विज्ञापन
How many days the written examination was conducted for the previous Lekhpal recruitment-safalta
UP Lekhpal Recruitment 2021 - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8,085 पदों पर भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया के समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा की तारीखों का इंतजार है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित कीजा रही इस भर्ती के लिए परीक्षा काफी पहले ही प्रस्तावित थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसके आयोजन में काफी विलंब हुआ है और अब अभ्यर्थी काफी परेशान हैं। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग राज्यमें चल रहे चुनाव के खत्म होने के बाद इसकी परीक्षा आयोजित कर सकती है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाये रखनी चाहिए। वहीं, अगर आपने भी लेखपालभर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन किया है तो इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के UPSSSC Lekhpal Foundation Batch 2022 की सहायता ले सकते हैं और परीक्षा से पहले इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

कितने दिन में आयोजित हुई थी लिखित परीक्षा :

राज्य में इससे पहले लेखपाल के पदों पर इतनी बड़ी संख्या में भर्ती 2015 में निकली थी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये राज्य में लेखपाल के रिक्त पड़े 13,600 पदों को भरा गया था और इसके लिए लिखित परीक्षा 13 सितंबर2015 को आयोजित की गई थी। 13,600 पदों के लिए एक ही दिन में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी और इसमें सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था।

विज्ञापन

वर्तमान भर्ती को पूरा होने में लग सकता है कितना समय :

राज्य में लेखपाल के 8085 पदों पर होने जा रही भर्ती को पूरा होने में पिछली लेखपाल भर्ती से काफी कम समय लग सकता है। दरअसल इस भर्ती में इंटरव्यू का आयोजन नहीं होना है और अब सिर्फ एक मुख्य लिखित परीक्षा मेंसफल होकर अभ्यर्थी इस भर्ती में चयनित हो सकते हैं। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है की वर्तमान लेखपाल भर्ती को पूरा होने में पिछली लेखपाल भर्ती से थोड़ा कम समय लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

काफी बदली है चयन प्रक्रिया :

उत्तर प्रदेश में चल रही वर्तमान लेखपाल भर्ती की चयन प्रक्रिया राज्य में आयोजित हुई पिछली लेखपाल भर्तियों की चयन प्रक्रिया से काफी बदल गई है। दरअसल इस भर्ती में एक और जहाँ सिर्फ PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थीहिस्सा ले सकते हैं, वहीं दूसरी ओर इसमें से इंटरव्यू को भी हटा दिया गया है। राज्य में पिछली बार आयोजित हुई लेखपाल भर्ती में अभ्यर्थियों को पहले 80 नंबर की लिखित परीक्षा और फिर 20 नंबर के इंटरव्यू में हिस्सा लेना होताथा। लेकिन, वर्तमान लेखपाल भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन सिर्फ एक 100 नंबर की लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाना है।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप SSC की किसी भर्ती या यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल, रेलवे ग्रुप D जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इनकी पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करकेसफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed