NDA Exam 2022: पिछली परीक्षाओं में कितने अभ्यर्थियों ने लिया था हिस्सा और इसमें महिलाओं की क्या थी संख्या
NDA/NA II 2022 के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन चार सितंबर 2022 को किया जाएगा। इस प्रवेश परीक्षा के जरिए कुल 400 अभ्यर्थियों का चयन NDA/NA के लिए किया जाना है।
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) प्रवेश परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल है और इसमें हिस्सा लेने केलिए हर साल लाखों की संख्या में अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। इस साल आयोजित होने वाली NDA/NA परीक्षा II 2022 के लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर 2022 को होने जा रही है। यह उम्मीद जताई जा रही हैकि इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड अगले कुछ दिनों के भीतर जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड से जुड़े अपडेट्स के लिए UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट परनजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी NDA/NA परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप इस बचे हुए समय में इस परीक्षा की कम्पलीट तैयारी के लिए सफलता की मदद ले सकते हैं। अभ्यर्थी सफलता के NDA (2) 2022 Complete Batch की मदद से घर पर रहकर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।
कितने अभ्यर्थी लेते हैं हिस्सा :
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक NDA/NA I 2022 में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 6.69 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और इनमें महिला अभ्यर्थियों की संख्या 1.47 लाख थी। वहीं इससे भी पहलेआयोजित की गई NDA/NA II प्रवेश परीक्षा 2021 में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 3.98 लाख पुरुष अभ्यर्थियों ने और 1.70 लाख महिला अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। गौरतलब है कि NDA/NA II 2022 के जरिये 400 सीटों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है और इनमें से 19 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
क्या होगी चयन प्रक्रिया :
NDA/NA परीक्षा के लिए सफल तरीके से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले इसके लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा जो इसी साल चार सितंबर को आयोजित होगी।इस लिखित परीक्षा के दो भाग होते हैं। मैथ्स और जनरल एबिलिटी टेस्ट। यह परीक्षा कुल 900 अंकों की होती है। NDA/NA की लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलायाजाएगा। इस इंटरव्यू का आयोजन अभ्यर्थियों के बुद्धि और व्यक्तित्व का आकलन करने के लिए किया जाता है। SSB इंटरव्यू भी लिखित परीक्षा की तरह 900 अंकों की होती है। SSB इंटरव्यू में सफल होने वालेअभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है और फिर फाइनल रिजल्ट की घोषणा की जाती है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।