फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Home Guard Vacancy 2024: Recruitment for more than 44,000 posts in UP and 15,000 in Delhi announced

Home Guard: होमगार्ड के करीब 60 हजार पदों पर होने वाली है बंपर भर्ती, विवरण पढ़ें और शुरू कर दें तैयारी

Tue, 10 Dec 2024 04:05 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 10 Dec 2024 04:05 PM IST
सार

Home Guard Bharti: 12वीं पास युवाओं के लिए भविष्य में करीब 60 हजार होमगार्ड पदों पर भर्ती की जाएगी। यह घोषणा यूपी और दिल्ली सरकार की ओर से की गई है। पूरा विवरण नीचे जान सकते हैं।
 

विज्ञापन
Home Guard Vacancy 2024: Recruitment for more than 44,000 posts in UP and 15,000 in Delhi announced
Home Guard Vacancy, होमगार्ड भर्ती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Home Guard Vacancy 2024: सुरक्षा सेवाओं को मजबूत करने और युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से होमगार्ड के तकरीबन 60 हजार पदों पर भर्ती करने की घोषणा की गई है। यह भर्ती दिल्ली और यूपी में होगी। यूपी में 44,000 से अधिक होमगार्ड पदों पर भर्ती होगी, जबकि दिल्ली में 15,000 से ज्यादा होमगार्ड पदों को भरने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन

UP Home Guard Bharti 2024: यूपी में होगी होमगार्ड के 44 हजार पदों पर भर्ती

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से 44 हजार होमगार्डों की भर्ती की घोषणा की गई है। इस भर्ती के लिए नियमावली को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा। यह भर्ती दो चरणों में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नियमावली में ये बदलाव संभावित

नियमावली में लिखित परीक्षा का प्रावधान और दौड़ को दो किमी से बढ़ाकर ढाई किमी करने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नियमों का भी अध्ययन हो रहा है।

होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन के बाद लिखित परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। इसके बाद जिलावार मेरिट बनेगी और चयनित अभ्यर्थियों की दौड़ कराई जाएगी। दौड़ को ढाई से तीन किलोमीटर किए जाने पर भी विचार चल रहा है। बता दें कि प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों के 1.18 लाख पद स्वीकृत हैं, जबकि वर्तमान में 76 हजार कार्यरत हैं।

विज्ञापन

Delhi Home Guard Vacancy 2024: दिल्ली में होगी होमगार्ड के 15 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

दिल्ली में भविष्य में जल्द ही 15 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। हाल ही में एक कार्यक्रम में नवनियुक्त होमगार्ड जवानों को संबोधित करते हुए दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि निकट भविष्य में 15 हजार अतिरिक्त होमगार्ड जोड़े जाएंगे। इसके साथ ही दिल्ली में होमगार्ड जवानों की कुल संख्या 25,000 से अधिक हो जाएगी।

ज्ञात हो कि इस साल जनवरी में 10,285 होमगार्ड के नामांकन को मंजूरी दी थी। इनमें से 1,669 होमगार्ड जवानों को उप-राज्यपाल ने 3 दिसंबर को नामांकन पत्र वितरित किए।
 

बाकी पद भी जल्द भरे जाएंगे

होमगार्ड की 10,285 रिक्तियों के लिए होम गार्ड महानिदेशालय को कुल 1.09 लाख आवेदन मिले थे। हालांकि, केवल 32,511 उम्मीदवारों ने शारीरिक परीक्षण के लिए उपस्थित हुए। इस बीच, कुछ आवेदकों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इस पर अदालत ने स्टे ऑर्डर दिया था। बयान में कहा गया है कि एलजी ने महानिदेशक (होमगार्ड) को सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है कि अदालती मामलों का संज्ञान लेने के बाद बाकी बचे पदों को भी जल्द भरा जाए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed