फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   home guard recruitment in up

यूपी में छप्पर फाड़ के भर्ती, 16 हजार पद खाली

Sat, 16 Apr 2016 03:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sat, 16 Apr 2016 03:10 AM IST
सार

  • मई से भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की संभावना
  • सभी जनपदों से मांगी गई रिक्तियों की सूची
  • पांच महीने से फंसी पड़ी है होमगार्ड की भर्ती

विज्ञापन
home guard recruitment in up
होमगार्ड - फोटो : pti

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सोलह हजार होमगार्ड की भर्ती की जानी है। लखनऊ मुख्यालय द्वारा जिस तरह से तैयारियां कराई जा रही हैं उसके मुताबिक मई से भर्ती प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। पिछले पांच महीने से होमगार्ड की यह भर्ती फंसी पड़ी थी।
विज्ञापन


प्रदेश में अभी तक 1 लाख 17 हजार होमगार्ड हैं। बीस हजार से ज्यादा रिक्तियां चली आ रही हैं। पहले चरण में सोलह हजार होमगार्ड की भर्ती की जानी है। हालांकि भर्ती प्रक्रिया दिसंबर 2015 में शुरू हो जानी चाहिए थी मगर हो नहीं पाई थी। अब दोबारा से प्रक्रिया स्टार्ट होने जा रही है।
विज्ञापन


सभी जनपदों से रिक्तियों के बारे में पूछा जा रहा है। जहां भी जितनी रिक्तियां होगी वहां उतने होमगार्ड भर्ती किए जाएंगे। जल्द ही आवेदन मांग लिए जाएंगे। होमगार्ड मुख्यालय पर इसे लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कितना दौड़े आप, पैर में लगी चिप रखेगी हिसाब

home guard recruitment in up
होमगार्ड की भर्ती के लिए नई व्यवस्था लागू - फोटो : pti
होमगार्ड की भर्ती के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों को सीना फुलाने की जरूरत नहीं होगी। सामान्य सीना ही नापा जाएगा। इतना ही नहीं भर्ती के लिए दौड़ने वाले अभ्यर्थियों के पैरों में कंप्यूटर की चिप भी लगाई जाएगी जिससे उनकी लोकेशन कंप्यूटर पर बनी रहे।

होमगार्ड भर्ती में गोलमाल की शिकायतें गूंजती रहीं हैं। कई जनपदों में भर्तियों की जांच भी हो चुकी हैं। कइयों पर कार्रवाई भी की गई थी। इन सभी शिकायतों को दूर करने के लिए होमगार्ड मुख्यालय ने भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया है। सबसे ज्यादा शिकायतें नापतौल को लेकर आती थीं। अब जो व्यवस्था की गई है उसके मुताबिक किसी भी अभ्यर्थी को अब सीना नहीं फुलाना पड़ेगा। सामान्य सीने को ही नापा जाएगा।

अभी तक जो सीमा थी उसके मुताबिक बिना फुलाए सीना 78.8 सेमी होना चाहिए जबकि फुलाकर 83.81 सेमी। लेकिन अब फुलाने वाली व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है। होमगार्ड के मंडलीय कमांडेंट संतोष सुचारी ने बताया कि आगे जो भर्तियां होगी उनमें इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा। वहीं होमगार्ड भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को दो किलोमीटर की दौड़ भी करनी होती है।

शिकायतें आती थीं कि अभ्यर्थी शुरूआत में तो दौड़ते हैं और भागे जाकर अपने साथ के साथ बाइक पर सवार होकर दौड़ को पूरा कर लेते हैं। इस प्रकार के मामले भी कई दफा पकड़े जा चुके हैं। लिहाजा दौड़ के वक्त सभी अभ्यर्थियों के पैरों में चिप लगा दी जाएगी। यह चिप दौड़ने वालों की लोकेशन कंप्यूटर में दर्शाती रहेगी।

आवेदन भी ऑनलाइन ही होगा
अभी तक होमगार्ड भर्ती के लिए जो भी आवेदन होता है वह सीधे हो जाता था। मगर अब आनलाइन आवेदन किया जाएगा। इसके लिए आदेश कर दिया गया है। विभागीय अफसरों का कहना है कि अगले महीने जो भर्ती होनी है उसमें आवेदन आनलाइन ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed