फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Hindustan Copper Limited Recruitment 2022 Apply Online for HCL Jobs Know Here sarkari naukri

HCL Recruitment 2022: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में 290 पदों पर भर्तियां, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Sun, 03 Jul 2022 03:48 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 03 Jul 2022 03:48 PM IST
सार

HCL Recruitment 2022: इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। संस्थान ने आवेदन की आखिरी तारीख 15 जुलाई, 2022 को निर्धारित की है।

विज्ञापन
Hindustan Copper Limited Recruitment 2022 Apply Online for HCL Jobs Know Here sarkari naukri
Sarkari Naukri 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

HCL Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने सैकड़ों पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती अप्रेंटिस अधिनियम, 1961 के तहत विभिन्न ट्रेड के लिए है। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन होंगे। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट hindustancopper.com पर जाकर जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती का पूरी विवरण..

विज्ञापन

HCL Recruitment 2022: इतनी है पदों की संख्या
हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की ओर से जारी की गई अप्रेंटिस भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 290 निर्धारित की गई है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन आईटीआई और 10वीं में प्राप्त अंकों और योग्यता के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

HCL Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आवेदन शुल्क
हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास और आईटीआई की योग्यता होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों को यह जान कर खुशी होगी कि इस भर्ती के लिए आवेदन निशुल्क है। चयनित उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप नियमों के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

विज्ञापन

HCL Recruitment 2022: इस तारीख से पहले कर लें आवेदन
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। संस्थान ने आवेदन की आखिरी तारीख 15 जुलाई, 2022 को निर्धारित की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। 

HCL Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं-: 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  hindustancopper.com पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे अप्रेंटिस भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के पंजीयन करें और लॉगिन करें।
  • अब आवेदन पत्र को भरें और सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed