फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana PSC PGT Computer Science Recruitment 2026, Apply Online for 1,672 Vacancies

HPSC Vacancy 2026: हरियाणा में शिक्षक की भर्ती, कंप्यूटर साइंस में है पीजीटी की डिग्री? 16 फरवरी से करें आवेदन

Fri, 06 Feb 2026 01:26 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 06 Feb 2026 01:26 PM IST
सार

HPSC Recruitment 2026: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने कंप्यूटर साइंस में पीजीटी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार 16 फरवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू कर सकते हैं। भर्ती के लिए कुल 1672 रिक्तियां उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
Haryana PSC PGT Computer Science Recruitment 2026, Apply Online for 1,672 Vacancies
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

HPSC Vacancy 2026: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने शेष हरियाणा कैडर और मेवात कैडर के लिए कंप्यूटर साइंस में पीजीटी (स्नातकोत्तर शिक्षक) की भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। विज्ञापन संख्या 23/2026 के तहत पात्र उम्मीदवार 1672 रिक्तियों के लिए HPSC के आधिकारिक पोर्टल (hpsc.gov.in) पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी 2026 से शुरू होकर 9 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक चलेगी।

विज्ञापन

 
कैडर कुल पद सामान्य एससी बीसी-ए बीसी-बी ईडब्ल्यूएस
आरओएच 1594 859 327 163 82 163
मेवात 78 43 15 8 4 8

कौन कर सकता है आवेदन?

एचपीएससी पीजीटी कंप्यूटर साइंस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस में स्नातकोत्तर डिग्री होना जरूरी है। इसके लिए आप इनमें से कोई भी कोर्स पूरा कर चुके हों: एम.एससी. कंप्यूटर साइंस (2 साल का नियमित कोर्स), एमसीए (3 साल का नियमित कोर्स) या बीई/बीटेक कंप्यूटर साइंस/आईटी/कंप्यूटर इंजीनियरिंग में कुल 55% अंक (एससी/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 50%)।

इसके अलावा उम्मीदवार ने मैट्रिक में हिंदी या संस्कृत पढ़ा हो या 10+2/बीए/एमए में हिंदी एक विषय के रूप में ली हो। साथ ही उम्मीदवार के पास वैध HTET/STET योग्यता और अच्छा शैक्षणिक रिकॉर्ड होना चाहिए।

आयु सीमा: एचपीएससी पीजीटी भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार की आयु 9 मार्च 2026 को 18 से 42 साल के बीच होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, बीसीए, पीडब्ल्यूबीडी, ईडब्ल्यूएस, महिलाएँ, पूर्व सैनिक और हरियाणा सरकार के तदर्थ कर्मचारी सरकारी नियमों के अनुसार छूट पा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

 डीएससी, ओएससी, बीसी-ए/बीसी-बी (नॉन-क्रीमी लेयर), ईडब्ल्यूएस, ईएसएम, महिलाएं (हरियाणा) 250 रुपये
आरक्षित श्रेणियों से संबंधित DESM (हरियाणा) 250 रुपये
DESM (हरियाणा) -  अनारक्षित 1000 रुपये
अन्य सभी उम्मीदवार (सामान्य/UR) 1000 रुपये
विज्ञापन

इतना मिलेगा वेतन?

एचपीएससी पीजीटी कंप्यूटर साइंस भर्ती 2026 में चयनित उम्मीदवारों को हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार वेतन मिलेगा, जो 47,600 रुपये - 1,51,100 रुपये के बीच है, इसके अलावा लागू होने वाले सभी सामान्य भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।

ऐसे कर सकेंगे आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल hpsc.gov.in खोलें।
  • यदि आप नए उम्मीदवार हैं, तो पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें।
  • यदि आप नए उम्मीदवार हैं, तो पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें।
  • जरूरी जानकारी जैसे नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर सही भरें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खोलें।
  • सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जानकारी सही-सही भरें।
  • अपने फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और शैक्षणिक प्रमाणपत्र अपलोड करें।
  • दिए गए वर्ग के अनुसार ऑनलाइन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य में संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें।


देखें आधिकारिक अधिसूचना

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed