{"_id":"69d0e7d09be08b98f604662d","slug":"haryana-police-pmt-exam-date-2026-out-at-hssc-gov-in-check-pst-schedule-2026-04-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana Police PMT Exam Date Date: हरियाणा पुलिस पीएमटी परीक्षा की तिथि घोषित, इस तारीख से होंगे फिजिकल टेस्ट","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Haryana Police PMT Exam Date Date: हरियाणा पुलिस पीएमटी परीक्षा की तिथि घोषित, इस तारीख से होंगे फिजिकल टेस्ट
Sat, 04 Apr 2026 03:58 PM IST
Shahin Praveen
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen
Updated Sat, 04 Apr 2026 03:58 PM IST
सार
Haryana Police PMT Exam Date OUT: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए शारीरिक माप और शारीरिक स्क्रीनिंग की तारीख घोषित कर दी है। फिजिकल टेस्ट अप्रैल से ही शुरू होंगे। चयनित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना शेड्यूल देख सकते हैं।
विज्ञापन
स्रोत- स्टेडियम
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Haryana Police PMT Exam Date: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने 5,500 कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए शारीरिक माप (PMT) और शारीरिक स्क्रीनिंग (PST) का शेड्यूल जारी किया है। इस भर्ती में पुरुष कांस्टेबल (GD) के लिए 4,500, महिला कांस्टेबल (GD) के लिए 600 और पुरुष कांस्टेबल (GRP) के लिए 400 रिक्तियाँ भरी जाएँगी। चयन उम्मीदवारों के एचएसएससी ग्रुप C CET स्कोर के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
शारीरिक परीक्षण 15 अप्रैल, 2026 से शुरू होगा। सभी चयनित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर विस्तृत समय-सारणी और आवश्यक जानकारी देख सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों का विवरण, पीएमटी की तारीख और समय तथा एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जारी किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे आगे की जानकारी के लिए वेबसाइट को नियमित रूप से देखें।
विज्ञापन
इन पदों के लिए होंगे फिजिकल टेस्ट
| पद का नाम | विभाग | विज्ञापन संख्या | श्रेणी संख्या |
|---|---|---|---|
| उप रेंजर (खेल कोटा) | वन | 13/2024 | 03 |
| वार्डर (पुरुष) (खेल कोटा) | कारागार | 13/2024 | 04 |
| वार्डर (महिला) (खेल कोटा) | कारागार | 13/2024 | 05 |
| सहायक अधीक्षक जेल (पुरुष) (खेल कोटा) | कारागार | 13/2024 | 06 |
| पुरुष कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) (खेल कोटा) | पुलिस | 13/2024 | 38 |
| महिला कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) (खेल कोटा) | पुलिस | 13/2024 | 39 |
| उप निरीक्षक (सामान्य ड्यूटी) (खेल कोटा) | पुलिस | 13/2024 | 40 |
| पुरुष कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) | पुलिस | 01/2026 | 01 |
| महिला कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) | पुलिस | 01/2026 | 02 |
| पुरुष कांस्टेबल (सरकारी रेलवे पुलिस) | पुलिस | 01/2026 | 03 |
| वनपाल | वन विभाग | 02/2026 | 01 (समूह-01) |
| वन रक्षक | वन विभाग | 04/2026 | 12 (समूह-06) |