Haryana Judiciary Admit Card: हरियाणा न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र कल जारी होंगे, ऐसे चेक कर सकेंगे
Haryana Judiciary Admit Card: हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित की जा रही राज्य न्यायिक सेवा परीक्षा के माध्यम से कुल 256 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में करीब 8 हजार उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की थी।
विस्तार
Haryana Judiciary Admit Card: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की ओर से न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा-2022 के प्रवेश पत्र कल जारी किए जाएंगे। प्रवेश पत्र को ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार न्यायिक सेवा की प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए थे और मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वह अपना प्रवेश पत्र हरियाणा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीयन नंबर और जन्मतिथि आदि जानकारी का प्रयोग करना होगा।
Haryana Judiciary Admit Card: इन तारीख को होगी परीक्षाएं
हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से जारी किए गए आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक हरियाणा सिविल सेवा न्यायिक ब्रांच में भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 6 मई, 2022 से लेकर 8 मई, 2022 तक किया जाएगा। परीक्षा राज्य में विभिन्न स्थानों पर निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिए एक अहम दस्तावेज है, बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और इससे जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इनका पालन करना न भूलें।
Haryana Judiciary Admit Card: इतनी है रिक्त पदों की संख्या
हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित की जा रही राज्य न्यायिक सेवा परीक्षा के माध्यम से कुल 256 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में करीब 8 हजार उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की थी। ये सभी अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को सिविल जज के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
Haryana Judiciary Admit Card: कैसे चेक कर सकेंगे प्रवेश पत्र?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
- सबसे पहले उम्मीदवार HPSC की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
- यहां होम पेज पर दिखाई दे रहे न्यायिक सेवा परीक्षा के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।