फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Haryana Group C Jobs: 12th Pass Now Mandatory, Departments Instructed to Amend RulesHaryana Group C: ग्रुप-सी

Haryana Group C: ग्रुप-सी पदों के लिए अब 12वीं पास अनिवार्य, विभागों को नियम बदलने के निर्देश; देखें नोटिस

Wed, 06 Aug 2025 07:03 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 06 Aug 2025 07:03 PM IST
सार

Haryana Group C Recruitment: हरियाणा सरकार ने ग्रुप-सी पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास तय की है। सभी विभागों को सेवा नियमों में बदलाव कर इसका पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

विज्ञापन
Haryana Group C Jobs: 12th Pass Now Mandatory, Departments Instructed to Amend RulesHaryana Group C: ग्रुप-सी
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Haryana Government Jobs: हरियाणा में ग्रुप-सी पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में किए गए बदलाव के पालन को लेकर राज्य सरकार ने एक बार फिर निर्देश जारी किया है। पहले भी इस विषय पर आदेश जारी किए गए थे, लेकिन कई विभागों द्वारा अभी तक आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई है। 

विज्ञापन


इसी संदर्भ में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्डों-निगमों के मुख्य प्रशासकों एवं प्रबंध निदेशकों, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों, उप-मंडल अधिकारियों (नागरिक), और विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों को एक पत्र भेजा है, जिसमें सेवा नियमों में संशोधन कर अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रुप-सी पदों के लिए अब 12वीं पास जरूरी

सरकार ने ग्रुप-सी पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम पढ़ाई की योग्यता को 10वीं से बढ़ाकर 12वीं (10+2) कर दिया है। इसके बारे में पहले भी 21 अप्रैल 2023 और 21 जुलाई 2023 को निर्देश जारी किए गए थे। इसका उद्देश्य ग्रुप-सी पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती सुनिश्चित करना और प्रशासनिक कार्यों में दक्षता लाना है।

वित्त विभाग की मंजूरी जरूरी नहीं

सरकार ने सभी विभागों से कहा था कि वे अपने नियमों में यह बदलाव करें कि अब ग्रुप-सी पदों के लिए 12वीं पास होना जरूरी होगा। इसके लिए उन्हें सिर्फ अपने विभाग के सचिव की मंजूरी लेनी है और मानव संसाधन विभाग में जांच के बाद एक सरकारी नोटिस (राजपत्र अधिसूचना) जारी करनी है। सरकार ने साफ कहा है कि इसके लिए किसी और विभाग की मंजूरी की जरूरत नहीं है।

अनुपालन में लापरवाही, सरकार ने जताई नाराजगी

सरकार ने जब इसकी जांच की तो पाया कि बहुत से विभागों ने अभी तक पुराने निर्देशों का पालन नहीं किया है और नियमों में बदलाव नहीं किया है। इसलिए अब फिर से कहा गया है कि सभी विभाग पुराने आदेशों का पूरी तरह पालन करें और जल्द से जल्द नियमों में जरूरी बदलाव करें। साथ ही, ये निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों तक पहुंचाए जाएं ताकि सभी को इसकी जानकारी हो और इसका पालन हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed