फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Civil Services prelims on September 12 HPSC admit cards soon

HPSC prelims: 12 सितंबर से होगी हरियाणा लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा, यहां मिलेंगे प्रवेश-पत्र

Tue, 24 Aug 2021 08:04 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 24 Aug 2021 08:04 PM IST
सार

हरियाणा के राज्य लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) द्वारा दिए गए अंतिम अपडेट के अनुसार, हरियाणा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 12 सितंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी।  

विज्ञापन
Haryana Civil Services prelims on September 12 HPSC admit cards soon
राज्य लोक सेवा परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हरियाणा के राज्य लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) द्वारा दिए गए अंतिम अपडेट के अनुसार, हरियाणा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 12 सितंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, उन्हें परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश - पत्र जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार एचपीएससी प्रवेश - पत्र आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in से जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : NEP 2020: नई शिक्षा नीति लागू करने वाला पहला राज्य बना कर्नाटक, छात्रों को मिलेंगे फ्री टैबलेट
विज्ञापन


हरियाणा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा दो सत्रों- सुबह के सत्र 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम के सत्र दोपहर 03 बजे से शाम 05 बजे तक आयोजित की जाएगी। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने उम्मीदवारों को सूचित किया है कि परीक्षा केंद्रों के स्थान और प्रवेश - पत्र डाउनलोड करने के बारे में अधिक जानकारी हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से अपनी वेबसाइट पर जल्द प्रदर्शित की जाएगी। आयोग ने अभी एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख घोषित नहीं की है। हालांकि, ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सितंबर के पहले सप्ताह तक एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : आईआईएमसी प्रवेश परीक्षा 2021: एनटीए ने जारी किए प्रवेश - पत्र, सीधे यहां से करें डाउनलोड

गौरतलब है कि हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) की राज्य सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा पहले मई 2021 में निर्धारित की गई थी। लेकिन वैश्विक संक्रामक महामारी कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद परीक्षा को 22 अगस्त के लिए पुनर्निर्धारित किया गया था और लेकिन बाद में इसे 12 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। इस संबंध में जून में आयोग ने परीक्षा तिथि में बदलाव की घोषणा की थी। 


यह भी पढ़ें : मुंबई विश्वविद्यालय यूजी एडमिशन के लिए कल जारी होगी दूसरी मेरिट लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed