Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Gujarat Water Board announces Assistant Engineer vacancies for Civil & Mechanical engineers, apply online now

GWSSB: इंजीनियरिंग की डिग्री वालों के लिए मौका, गुजरात जल बोर्ड में सहायक अभियंता की भर्ती; वेतन 1.42 लाख तक

Tue, 05 May 2026 05:51 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 05 May 2026 05:51 PM IST
सार

Gujarat PSC GWSSB AE Vacancy 2026: गुजरात जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड ने सहायक अभियंता (सिविल एवं मैकेनिकल) के कुल 205 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Gujarat Water Board announces Assistant Engineer vacancies for Civil & Mechanical engineers, apply online now
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

Gujarat PSC GWSSB AE Recruitment 2026: गुजरात जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड (GWSSB) ने इंजीनियरिंग क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत सहायक अभियंता (सिविल एवं मैकेनिकल) के कुल 205 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

आवेदन के लिए योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास सिविल पद के लिए सिविल इंजीनियरिंग में और मैकेनिकल पद के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। यह डिग्री किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से होना जरूरी है।

विज्ञापन


इस भर्ती के लिए आयु सीमा भी तय की गई है। उम्मीदवार की उम्र कम से कम 20 वर्ष और ज्यादा से ज्यादा 35 वर्ष होनी चाहिए। नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट भी मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे होगा चयन?

सहायक अभियंता पद के लिए उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी, जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा 300 अंकों की होगी और इसमें सामान्य अध्ययन तथा संबंधित विषय से प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होगी।


इसके बाद उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया जाएगा, जो 100 अंकों का होगा। अंतिम चयन प्रारंभिक परीक्षा और साक्षात्कार दोनों के अंकों के आधार पर किया जाएगा। इसमें प्रारंभिक परीक्षा के 50% अंक और साक्षात्कार के 50% अंक जोड़कर मेरिट तैयार की जाएगी।

Trending Videos

पदवार रिक्तियों का विवरण

पद कुल पद सामान्य अनुसूचित जाति (SC) अनुसूचित जनजाति (ST) एसईबीसी ईडब्ल्यूएस
सहायक अभियंता (सिविल), श्रेणी-2 175 75 11 27 49 13
सहायक अभियंता (यांत्रिक), श्रेणी-2 30 11 3 7 9 0
कुल 205 86 14 34 58 13

 

मिलेगा 1.42 लाख तक वेतन

गुजरात जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड (Gujarat Water Supply and Sewerage Board) में सहायक अभियंता पद के लिए वेतनमान 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये प्रति माह (लेवल-8) निर्धारित किया गया है। यह वेतन सरकारी नियमों के अनुसार दिया जाएगा, जिसमें बेसिक पे के साथ अन्य भत्ते जैसे DA, HRA आदि भी शामिल होते हैं।

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब “Assistant Engineer Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद, नया रजिस्ट्रेशन करें (अगर पहले से अकाउंट नहीं है)
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • अपनी शैक्षणिक जानकारी, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करके प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed