फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   GSECL Recruitment 2022 for 800 posts of Apprentice know how to apply sarkari naukri

GSECL Recruitment 2022: इस राज्य के बिजली निगम लिमिटेड में 800 पदों पर भर्तियां, जानें आवेदन प्रक्रिया

Tue, 28 Jun 2022 09:17 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 28 Jun 2022 09:17 AM IST
सार

GSECL Recruitment 2022: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में कम से कम आईटीआई या इसके समकक्ष की योग्यता होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए।

विज्ञापन
GSECL Recruitment 2022 for 800 posts of Apprentice know how to apply sarkari naukri
GSECL Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

GSECL Recruitment 2022: इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। गुजरात राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (GSECL) ने 800 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती अपरेंटिस के पदों के लिए है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें अपना आवेदन गुजरात राज्य विद्युत निगम लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट gsecl.in पर जाकर करना होगा। आइए जानते हैं इस भर्ती का विवरण...

विज्ञापन

GSECL Recruitment 2022: कब तक कर सकेंगे आवेदन?
GSECL अपरेंटिस भर्ती के लिए प्रत्येक ब्रांच में आवेदन की अलग-अलग तारीख निर्धारित की गई है। ये तारीखें नीचे बताई गई हैं-:

  • मैकेनिकल के लिए- आवेदन 27 जून से शुरू होंगे और 2 जुलाई, 2022 को समाप्त होंगे।
  • इलेक्ट्रिकल के लिए- आवेदन 04 जुलाई से शुरू होंगे और 9 जुलाई को समाप्त हो जाएंगे।
  • अन्य ब्रांच के लिए- आवेदन 11 जुलाई से शुरू होंगे और 12 जुलाई को समाप्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

GSECL Recruitment 2022: क्या है आवेदन के लिए जरूरी योग्यता?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में कम से कम आईटीआई या इसके समकक्ष की योग्यता होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

GSECL Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार अपना आवेदन नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के जमा कर सकते हैं-:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gsecl.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे अपरेंटिस भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना पंजीयन करें और लॉगिन करें।
  • अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed