फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   GSCARDB Recruitment for 150 post apply on gscardb.com

GSCARDB Recruitment 2022: गुजरात सहकारी कृषि और ग्रामीण विकास बैंक लिमिटेड में भर्तियां, यह है आवेदन का तरीका

Wed, 16 Nov 2022 09:34 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, नई दिल्ली
जॉब डेस्क, नई दिल्ली Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 16 Nov 2022 09:34 AM IST
सार

GSCARDB Recruitment 2022: गुजरात राज्य सहकारी कृषि और ग्रामीण विकास बैंक लिमिटेड में भर्ती की अधिसूचना जारी की गई है। 
 

विज्ञापन
GSCARDB Recruitment for 150 post apply on gscardb.com
Govt Jobs Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

GSCARDB Recruitment 2022: गुजरात राज्य सहकारी कृषि और ग्रामीण विकास बैंक लिमिटेड (GSCARDB) ने भर्ती की अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट यानी gscardb.com पर प्रकाशित किया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 150 रिक्तियां जारी की गई हैं। आवेदन पत्र जमा करने की प्रक्रिया 11 नवंबर 2022 से 15 दिसंबर 2022 तक चलेगी। 
विज्ञापन

इन पदों पर भर्तियां

  • महाप्रबंधक 02
  • उप महाप्रबंधक 15
  • सहायक महाप्रबंधक 16
  • वरिष्ठ प्रबंधक 22
  • मैनेजर 35
  • सहायक प्रबंधक 60 को मिलाकर कुल 150 पदों पर भर्ती की जाएगी।

उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता

पद का नाम  शैक्षिक योग्यता
महाप्रबंधक  स्नातक, स्नातकोत्तर, सीए
उप महाप्रबंधक   स्नातक, स्नातकोत्तर, सीए
सहायक महाप्रबंधक  स्नातक, स्नातकोत्तर
वरिष्ठ प्रबंधक  स्नातक
प्रबंधक  स्नातक, एमसीए
सहायक प्रबंधक   स्नातक

उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया

जो उम्मीदवार GSCARDB भर्ती 2022 के लिए आवेदन करना चाह रहे हैं, उन्हें चयन प्रक्रिया के दो राउंड से गुजरना होगा। उन्हें  पहले ऑनलाइन परीक्षा फिर साक्षात्कार का दौर (यदि आवश्यक हो) होगा।  इच्छुक उम्मीदवार जो गुजरात राज्य सहकारी कृषि और ग्रामीण विकास बैंक लिमिटेड में काम करना चाहते हैं, उन्हें इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले जीएससीएआरडीबी भर्ती 2022 पात्रता मानदंड की सावधानीपूर्वक जांच करनी चाहिए। उम्मीदवार जीएससीएआरडीबी भर्ती 2022 के लिए पूर्ण पात्रता मानदंड की जांच कर सकते हैं।
विज्ञापन








 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed