GPSC Answer Key 2022: गुजरात पीएससी ने जारी की राज्य सेवा परीक्षा की उत्तर कुंजी, यहां चेक करें
GPSC Answer Key 2022: गुजरात लोक सेवा आयोग इससे पहले 3 जनवरी, 2022 को सहायक प्रबंधक/सहायक निदेशक, वर्ग-2, सामान्य राज्य सेवा परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी यानी की प्रोविजनल आंसर की भी जारी की थी।
विस्तार
GPSC Answer Key 2022: गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) ने सहायक प्रबंधक/सहायक निदेशक, वर्ग-2, सामान्य राज्य सेवा परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया, वे अंतिम उत्तर कुंजी को गुजरात लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट gpsc.gujarat.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी आपको पीडीएफ के रूप में मिलेगी। इसे सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के डाउनलोड किया जा सकेगा।
GPSC Answer Key 2022: अंतरिम उत्तर कुंजी हो चुकी जारी
गुजरात लोक सेवा आयोग इससे पहले 3 जनवरी, 2022 को सहायक प्रबंधक/सहायक निदेशक, वर्ग-2, सामान्य राज्य सेवा परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी यानी की प्रोविजनल आंसर की भी जारी की थी। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी पर 10 जनवरी, 2022 तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। हालांकि, अंतिम उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधी नहीं प्रदान की गई है।
GPSC Answer Key 2022: कब जारी होंगे परिणाम?
गुजरात लोक सेवा आयोग की ओर से इन पदों पर भर्ती के लिए परिणाम की घोषणा जल्द ही की जाएगी। आयोग ने अंतिम उत्तर कुंजी को उम्मीदवारों की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा के बाद जारी किया है। अब आयोग इस उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम की भी घोषणा जल्द ही करेगा।
GPSC Answer Key 2022: कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?
उम्मीदवार आयोग की ओर से जारी की गई अंतिम उत्तर कुंजी को नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gpsc.gujarat.gov.in जाएं।
- अब आपको होम पेज पर संबंधित भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी का लिंक दिखाई देगा।
- इस पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने उत्तर कुंजी पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसे चेक कर उत्तर का मिलान करें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।