फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   govt jobs in indian oil corporation

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में नौकरी, 32 हजार रुपए तक सैलरी

Sat, 02 Jan 2016 03:08 PM IST
Updated Sat, 02 Jan 2016 03:08 PM IST
विज्ञापन
govt jobs in indian oil corporation

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर असिस्टेंट के 38 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इसके तहत प्रोडक्शन, (पी ऐंड यू)-बॉयलर, (पी ऐंड यू)-ऑपरेशन/ (इलेक्ट्रिकल), फायर ऐंड सेफ्टी ट्रेड के पदों पर भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन


विज्ञापित रिक्तियों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता ट्रेड के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित सरकारी नियमानुसार विशेष छूट का प्रावधान किया गया है। चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 11,900 से 32,000 रुपये पदों के अनुसार देने का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन

govt jobs in indian oil corporation

उपरोक्त सभी पदों पर उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार  संबंधित वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन के सभी चरणों को पूरा करें।

आवेदन पूर्ण हो जाने के बाद उसका प्रिंट आउट को संबंधित ‌शैक्षिक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ सलंग्न कर 'चीफ ह्यूमन रिसोर्स मैनेजर, बरौनी रिफाइनरी, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, पीओः बरौनी ऑयल रिफाइनरी, जिला बेगुसराय, बिहार-851114' के पते पर भेज दें।

आवेदन शुल्क के तहत सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये निर्धारित माध्यम से जमा करने होंगे। आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन नि:शुल्क है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी, 2016 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन करने और आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट www.iocl.com पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed