{"_id":"56d9c4824f1c1bdd078b487e","slug":"govt-jobs-in-court-for-clerk","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट में स्नातक युवाओं के लिए नौकरी, सैलरी भी बढ़िया","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
हाईकोर्ट में स्नातक युवाओं के लिए नौकरी, सैलरी भी बढ़िया
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 06 Mar 2016 05:57 PM IST
सार
- कंप्यूटर में टाइपिंग की जानकारी जरूरी
- आवेदकों का स्वास्थ्य और चरित्र अच्छा होना चाहिए
- आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि 31 मार्च
विज्ञापन
आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 मार्च
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड हाईकोर्ट ने असिस्टेंट पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए है। इन पदों में हाइकोर्ट असिस्टेंट, असिस्टेंट (ज्यूडिशियल एकेडमी झारखंड), असिस्टेंट/ क्लर्क (सिविल कोर्ट), असिस्टेंट/ क्लर्क (फैमिली कोर्ट) के पद शामिल हैं।
उपरोक्त पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के रूप में उम्मीदवारों के पास मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री, कंप्यूटर का ज्ञान और कंप्यूटर में टाइपिंग की जानकारी होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदकों का स्वास्थ्य और चरित्र अच्छा होना चाहिए। विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित है।
सामान्य वर्ग के लिए 18 से अधिकतम 35 वर्ष, बीसी-I व बीसी-II के लिए 18 से अधिकतम 37 वर्ष, महिला (अनारक्षित) के लिए 18 से अधिकतम 38 वर्ष और एससी/ एसटी के लिए 18 से अधिकतम 40 वर्ष है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान के तौर पर 9,300-34,800 रुपये और 5,200-20,200 रुपये और ग्रेड पे के तहत 4,600, 2,400, और 1,900 रुपये पदों के अनुसार दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
उपरोक्त पदों पर आवेदन ऑफलाइन किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट से आवेदन पत्र के निर्धारित प्रारूप को डाउनलोड करें। डाउनलोड किए गए आवेदन पत्र को भरें। पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र के साथ संबंधित शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियों को संलग्न कर रजिस्टर्ड/ स्पीड पोस्ट के जरिय 'रजिस्ट्रार जनरल, झारखंड हाई कोर्ट, रांची' के पते पर भेजें।
आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2016 है। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य और और बीसी-I व बीसी-II वर्ग के लिए 500 रुपये तथा अनुसूचित जाति/ जनजाति वर्ग के लिए निःशुल्क है।
आवेदन शुल्क का भुगतान उम्मीदवार को किसी राष्ट्रीयकृत बैंक से डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से करना होगा। डीडी 'रजिस्ट्रार जनरल, हाई कोर्ट ऑफ झारखंड, रांची' के पक्ष में बनवाना होगा। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी के लिए संबंधित वेबसाइट http://jharkhandhighcourt.nic.in/recruitment/advertisement_no-02-15022016.pdf से संर्पक करें।