फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   govt jobs in bank

बैंक में 1200 पदों पर भर्ती, 25000 रुपए सैलरी

Wed, 11 Mar 2015 03:44 PM IST
Updated Wed, 11 Mar 2015 03:44 PM IST
विज्ञापन
govt jobs in bank

बैंक ऑफ बड़ौदा ने बड़ौदा मनिपाल स्कूल ऑफ बैंकिंग, बंगलूरू में एक वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बैंकिंग एंड फाइनेंस कोर्स में प्रवेश के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा करने पर उम्मीदवारों को प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर नियुक्त किया जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 1200 है। इन पदों में सामान्य वर्ग के 606 पद, अन्य पिछड़े वर्ग के 324 पद, अनुसूचित जाति के 180 पद व अनुसूचित जनजाति के 90 पद शामिल हैं।
विज्ञापन


इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक डिग्री निर्धारित की गई है। विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 20 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 17 मार्च, 2015 से की जायेगी। अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी। विज्ञापित पदों (प्रोबेशनरी ऑफिसर) के लिए 14,500 से 25,700 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

govt jobs in bank

विज्ञापित पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा। विज्ञापित पदों के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है।

आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन के माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 मार्च, 2015 है। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

इन पदों के लिए लिखित परीक्षा की तिथि 18 अप्रैल, 2015 (संभावित) निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार www.bankofbaroda.co.in  पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed