फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Govt Jobs 2025: Last Chance to Join Income Tax Department, Selection Without Written Exam; Apply Now

Govt Jobs 2025: आयकर विभाग में नौकरी पाने का आखिरी मौका, बिना लिखित परीक्षा के होगा चयन; तुरंत भर दें फॉर्म

Mon, 31 Mar 2025 09:23 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 31 Mar 2025 09:23 AM IST
सार

Income Tax Recruitment 2025: आयकर विभाग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड I के 100 पदों के लिए भर्ती निकाली है। आवेदन की अंतिम तिथि आज, 31 मार्च 2025 है। चयनित उम्मीदवारों को 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा।
 

विज्ञापन
Govt Jobs 2025: Last Chance to Join Income Tax Department, Selection Without Written Exam; Apply Now
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala

विस्तार

Income Tax Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए आखिरी मौका है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, केरल रीजन ने स्टेनोग्राफर ग्रेड I के 100 पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आज, 31 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की आवश्यकता नहीं है। चयनित उम्मीदवारों को 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा।

विज्ञापन


इस भर्ती के माध्यम से कुल 100 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार incometaxindia.gov.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

और भी पढ़ें:- उत्तर की श्रेष्ठता पर निर्भर करेगा छात्रों का मूल्यांकन, सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक ने दिए सवालों के जवाब

विज्ञापन

Income Tax Recruitment 2025: योग्यता

आधिकारिक इनकम टैक्स भर्ती 2025 अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए:

केंद्रीय सरकार के तहत स्टेनोग्राफर के पद पर कार्यरत अधिकारियों से:

  • नियमित आधार पर मूल कैडर या विभाग में समान पद धारण करना। या
  • पे मैट्रिक्स में लेवल-4 (रु. 25,500-81,100) या समकक्ष में 10 वर्षों का नियमित सेवा अनुभव होना।

आयु सीमा: इनकम टैक्स भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु आवेदन की अंतिम तिथि पर कम से कम 56 वर्ष होनी चाहिए।

और भी पढ़ें:- UPSC Geo-Scientist Result: संयुक्त भू-वैज्ञानिक प्री-परीक्षा के नतीजे जारी, 758 अभ्यर्थी सफल; ऐसे करें चेक

चयन होने पर मिलेगी इतनी सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये के बीच मिलेगा। इसके अलावा, उम्मीदवारों को विभिन्न भत्ते और लाभ भी दिए जाएंगे।

Income Tax Recruitment 2025: आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले incometaxindia.gov.in पर जाएं।
  • अब स्टेनोग्राफर ग्रेड I के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म को भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • भरे हुए आवेदन फॉर्म को दिए गए पते पर भेजें:
  • आयकर आयुक्त (प्रशासन और टीपीएस), 7वीं मंजिल, आयकर भवन, पुराना रेलवे स्टेशन रोड, कोच्चि – 682018
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed