Govt Job: नवरत्न कंपनी में इंजीनियर्स के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका, एक लाख से भी अधिक मिलेगा वेतन
EIL Recruitment 2024: भारत सरकार की नवरत्न कंपनी इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड में जूनियर ड्राफ्ट्समैन के पदों पर आवेदन प्रक्रिया चालू है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
EIL Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तालाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। भारत सरकार की नवरत्न कंपनी इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) में जूनियर ड्राफ्ट्समैन के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (recruitment.eil.co.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर, 2024 है। लिहाजा उम्मीदवार समय सीमा के अंदर आवेदन कर दें।
रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 16 पदों को भरा जाएगा, जिसमें जूनियर ड्राफ्ट्समैन Gr III के 11 पद और जूनियर ड्राफ्ट्समैन Gr II/जूनियर ड्राफ्ट्समैन Gr I के लिए 6 पद शामिल है।
पात्रता मानदंड
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 30 वर्ष होनी चाहिए। उम्र की गणना 31 अगस्त 2024 के आधार पर किया जाएगा।
कितना मिलेगा वेतन?
आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, चयनित उम्मीदवारों को 24,000-1,15,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
इस पदों पर अभ्यर्थियों का चयन उनकी योग्यता/अनुभव के आधार पर किया जाएगा। आवेदकों की संख्या अधिक होने की स्थिति में उम्मीदवारों से स्किल टेस्ट भी लिया जा सकता है।
ध्यान दें, उम्मीदवार इस भर्ती में केवल एक पद के लिए ही आवेदन कर सकते हैं। एक से अधिक आवेदन पत्र पाए जानें पर भी केवल एक आवेदन ही स्वीकार किया जाएगा। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी उम्मीदवार इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।