फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   government will provide jobs to 3 lakh people

खुशखबरी: सिर्फ इस ट्रेनिंग से मिलेगी 3 लाख लोगों को नौकरी

Sat, 16 May 2015 09:36 PM IST
Updated Sat, 16 May 2015 09:36 PM IST
विज्ञापन
government will provide jobs to 3 lakh people

केंद्र सरकार सूचना तकनीक और इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र के लिए एक बड़ा कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। सरकार 3.28 लाख लोगों को कौशल विकास कार्यक्रम के तहत ट्रेनिंग देने जा रही है। इन लोगों को ट्रेनिंग देकर साल भर में रोजगार देने का सरकार ने लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन


साथ ही सरकार सात नई क्षेत्रीय अकादमी खोल कर ट्रेनिंग का व्यापक अभियान छेड़ने की योजना बना रही है। इसके लिए बजट का आवंटन भी कर दिया गया है। मोदी सरकार के एक साल पूरा होने के मौके पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय इसका ऐलान करने जा रहा है। वहीं सरकार भारत नाम से देसी डोमेन लांच करने की बात कर रही है।
विज्ञापन


सूचना तकनीक और इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र में सरकार कई योजनाओं का ऐलान करने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक तीन लाख से अधिक लोगों को ट्रेनिंग देने के लिए वित्त मंत्रालय ने 411 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। साथ ही सात नई आईटी और इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्रीय अकादमी खोलने को लेकर 148.48 करोड़ रुपये मंजूर किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

380 करोड़ रुपए हुए मंजूर

government will provide jobs to 3 lakh people

इसके अलावा भारत नाम से अंतरराष्ट्रीय इंटरनेट डोमेन लांच करने की बात है। ये डोमेन हिंदी, मराठी, सिंधी, नेपाली, मैथिली, बोडो और डोगरी भाषा में होगा। सरकार डिजिटल साक्षर जैसा नया कार्यक्रम का भी जिक्र करने जा रही है। इसके लिए सरकार ने गरीब तबके के लोगों को कंप्यूटर और इंटरनेट जानकारी देने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए वित्त मंत्री ने 380 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए है।

इस योजना के तहत 42.50 लाख लोगों को डिजिटल शिक्षा देने की बात कही गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पहले युवाओं को एक नया भविष्य देने का सपना दिखाया था। इससे देश के करोड़ों युवाओं को रोजगार और हुनर पाने की उम्मीद जगी थी। इन्हीं उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए सरकार ने अपना फोकस आईटी और इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र में लगाया है।

इस क्षेत्र की अपार संभावनाओं को देखते हुए सरकार अपना एक साल पूरा होने के दौरान करोड़ों रुपये की योजनाओं का ऐलान करने जा रही है। एक साल तक कोई स्पष्ट योजना नहीं लाने को लेकर भी सरकार विपक्ष के निशाने पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed