फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   government jobs in itbp

ITBP में हेड कांस्टेबल बनने का बड़ा मौका

Sat, 24 Jan 2015 12:35 PM IST
Updated Sat, 24 Jan 2015 12:35 PM IST
विज्ञापन
government jobs in itbp

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) में हेड कांस्टेबल(ड्रेसर वेटरीनरी) के 39 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी हुई है। इसके लिए योग्य भारतीय पुरुष नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

विज्ञापन


इन पदों में 20 पद अनारक्षित, 6 अनुसूचित जाति, 4 जनजाति और 9 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 फरवरी, 2015 निर्धारित है।
विज्ञापन


हालांकि दूरस्थ क्षेत्रों के लिए आखिरी तारीख 23 फरवरी, 2015 है। हेड कांस्टेबल के ये पद जनरल सेंटरल सर्विस ग्रुप 'सी' के तहत अस्थायी प्रकार के हैं। इन पदों के लिए आयु-सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच है जो कि 16 फरवरी, 2015 से निर्धारित की जाएगी। आरक्षित वर्गों को इसमें नियमानुसर छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता और चयन प्रक्रिया

government jobs in itbp

आवेदनकर्ता की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान या बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण अथवा समकक्ष हो। चयन शारीरिक एवं लिखित परीक्षा, चिकित्सकीय जांच और साक्षात्कार के आधार पर होगा।

आवेदन फीस के तहत सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए आवेदन की फीस 50 रुपये होगी जबकि एससी/एसटी/एक्स-सर्विस मैन के लिए कोई आवेदन फीस नहीं देनी होगी।

आवेदन फीस पोस्ट ऑफिस के सीआरएफएस स्टांप के जरिए लिया जाएगा। योग्य उम्मीदवार एक निश्चित प्रारूप में आवेदन को भरकर निम्न पते पर भेजें- इंस्पेक्टर जनरल(उत्तर पूर्व) फ्रंटियर मुख्यालय आईटीबीपी, ओल्ड एपी सेक्रेटरिएट बिल्डिंग, कैंट एरिया, जीएस रोड, शिलांग (मेघालय)-793001

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed