फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   government jobs in hrd ministry.

शिक्षा विभाग में निकलीं कई नौकरियां

Sun, 02 Nov 2014 08:20 AM IST
Updated Sun, 02 Nov 2014 08:20 AM IST
विज्ञापन
government jobs in hrd ministry.

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अंतर्गत भारत सरकार का स्वायत्त संस्थान (शिक्षुता प्रशिक्षण बोर्ड, उत्तरी क्षेत्र) में रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर नियुक्ति हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं।

विज्ञापन


इन पदों में प्रशासनिक सह लेखा अधिकारी, सहायक, कनिष्ठ आशुलिपिक व क्लर्क के पद शामिल हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। प्रशासनिक सह लेखा अधिकारी, सहायक व क्लर्क के पदों के लिए मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक व कनिष्ठ आशुलिपिक के लिए 12वीं पास या समकक्ष योग्यता निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


क्लर्क के पदों के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को कंप्यूटर पर टाइपिंग का ज्ञान व कार्य अनुभव का होना आवश्यक है। कनिष्ठ आशुलिपिक के लिए शार्ट हैंड स्पीड अंग्रेजी में 100 शब्द प्रति मिनट व कंप्यूटर पर टाइपिंग स्पीड 40 शब्द प्रति मिनट निर्धारित की गई है। सभी पदों पर आवेदन करने वाले योग्य युवाओं को पद से संबंधित कार्य अनुभव का होना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

government jobs in hrd ministry.

इन पदों पर आवेदन केवल ऑफलाइन के माध्यम से किया जा सकता है। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।  इन पदों के लिए आयु सीमा पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। जिसमें प्रशासनिक सह लेखा अधिकारी के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष, सहायक के लिए 35 वर्ष, कनिष्ठ आशुलिपिक के लिए 30 वर्ष व क्लर्क के लिए अधिकतम 32 वर्ष निर्धारित की गई है।

आयु की गणना 1 सितंबर, 2014 से की जायेगी। आवेदन शुल्क के रूप में केवल प्रशासनिक सह लेखा अधिकारी के पदों के लिए सामान्य अभ्यर्थियों को 100 रुपये का भारतीय पोस्टल ऑर्डर या डीडी निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से जमा करना होगा। आरक्षित वर्ग को कोई आवेदन शुल्क जमा नहीं करना होगा।

अभ्यर्थी अपने समस्त प्रमाणपत्रों की स्वयं सत्यापित प्रतियों को आवेदन पत्र के साथ दिए गए पते पर भेजे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर, 2014 निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.boatnr.org पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed