सरकारी नौकरी 2021: ये हैं मई की 3 नौकरियां जहां आप कर सकते हैं आवेदन
अगर आप नौकरियां खोज रहे हैं, तो हम आपको मई महीने की तीन नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप आवेदन कर सकते हैं। ये नौकरियां पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड से लेकर नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड तक की हैं। इन नौकरियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की आखिरी तारीख इसी महीने है। आइए इन नौकरियों के बारे में जानते हैं।
(1)
पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने लॉ क्लर्क की 160 रिक्तियां निकाली हैं। जिन अभ्यर्थियों के पास एलएलबी की डिग्री है, वे इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों पर आवेदन की आखिरी तारीख 10 मई है। जबकि, अभ्यर्थी 12 मई तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। हालांकि, अभी परीक्षा की तिथि घोषित नहीं हुई है। इन रिक्तियों के लिए 18 से 37 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमों के मुताबिक उम्र सीमा में छूट मिलेगी। अभ्यर्थी https://sssb.punjab.gov.in के जरिए इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
(2)
नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC)में कई रिक्तियां निकली हैं। यहां इंजीनियरिंग एक्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। ये भर्तियां केवल महिला इंजीनियर ग्रेजुएट के लिए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन डिसीप्लीन के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 50 है। इन नौकरियों के लिए आवेदन की शुरुआत 16 अप्रैल से हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 6 मई है।
शैक्षणिक योग्यता
इन रिक्तियों के लिए संबंधित स्ट्रीम में बीई/बीटेक मांगा गया है। 27 साल तक के अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 40,000 से रुपय से लेकर 1,40,000 रुपये तक भुगतान किया जाएगा।
पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड में विभिन्न पदों पर नौकरियां निकली हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 490 है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.pstcl.org के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकतें हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 17 मई है। इन रिक्तियों के लिए 18 से 37 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
पदों का विवरण
सहायक अभियंता / ओटी (इलेक्ट्रिकल) - 43
सहायक अभियंता / ओटी (सिविल) - 06
खाता अधिकारी - 07
सहायक प्रबंधक / एचआर - 02
सहायक प्रबंधक / आईटी - 01
मंडल लेखाकार - 10
जूनियर इंजीनियर / सब स्टेशन - 200
जूनियर इंजीनियर / सिविल -15
कनिष्ठ अभियंता / संचार - 11
टेलीफोन मैकेनिक - 15
लोअर डिवीजन क्लर्क / टाइपिस्ट -140
लोअर डिवीजन क्लर्क (अकाउंटेंट) - 40