{"_id":"5e6b8d2b8ebc3ea7cf34ed6d","slug":"government-job-opportunity-for-graduates-21-posts-and-salary-offered-more-than-1-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातकों के लिए निकली है सरकारी नौकरी, सैलरी 1 लाख रुपये","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
स्नातकों के लिए निकली है सरकारी नौकरी, सैलरी 1 लाख रुपये
Sat, 14 Mar 2020 03:07 PM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
जॉब डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 14 Mar 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
job
- फोटो : Pixabay
अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 21 वरिष्ठ निजी सहायक पदों के लिए नौकरी निकाली है। जो अभ्यर्थी स्नातक हैं, वो इस नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए चुने जाने वाले अभ्यर्थियों को हर महीने 35,400 रुपये से लेकर 112400 रुपये तक सैलरी मिलेगी।
विज्ञापन
पदों की संख्या- 21
सैलरी- 35400 – 112400 रुपये
इसे भी पढ़ें- खुशखबरी! 9 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियों के लिए आज से शुरू हो गया है आवेदन
विज्ञापन
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इन अभ्यर्थियों की टाइपिंग स्पीड अच्छी होनी चाहिए। अभ्यर्थियों की अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड प्रति मिनट सौ शब्द होनी चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 21 साल से लेकर 32 साल तक होनी चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को सौ रुपये फीस भरनी होगी।
विज्ञापन
इन पदों के लिए 13 मार्च से ही आवेदन शुरू हो गए हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 अप्रैल रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी appsc.gov.in के जरिए अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन के संबंध में आपको ज्यादा जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जायेगी। इन पदों पर नौकरी के लिए लिखित परीक्षा और उसके बाद इंटरव्यू होगा।