फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Government Job for Trainees, know How You Can Get Enrolled

ट्रेनी के लिए निकली हैं सरकारी नौकरी, यहां पढ़िए कैसे मिलेगी जॉब

Sat, 14 Mar 2020 07:11 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
जॉब डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 14 Mar 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
Government Job for Trainees, know How You Can Get Enrolled
job - फोटो : Pixabay

हैवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड में सरकारी नौकरी निकली हैं। यहां स्नातक और टेक्निशियन में डिप्लोमा किए हुए अभ्यर्थियों के लिए ट्रेनी पोस्टों पर नौकरी निकली हैं। इन नौकरियों के लिए बीई/बीटेक किए हुए अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


पोस्ट- ट्रेनी
वैकेंसी की संख्या- 16
सैलरी- 9000 (प्रति महीना)

पोस्ट- टेक्निशियन (डिप्लोमा) ट्रेनी 
वैकेंसी की संख्या- 53
सैलरी-   8000 (प्रति महीना)

 

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 18 से लेकर 30 साल के बीच होनी चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने वाले एसी/एसटी आवेदकों के लिए कोई फीस नहीं है, जबकि जनरल और ओबीसी के लिए 500 रुपये एप्लीकेशन फीस रखी गई है। इसके अलावा, दिव्यांग अभ्यर्थी भी इन पदों के लिए बिना शुल्क के आवेदन कर सकते हैं। हैवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड में निकली वैकेंसी के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मार्च है।

इसे भी पढ़ें- दिल्ली में निकली हैं सरकारी नौकरी, रजिस्ट्रेशन के लिए बचा है सिर्फ एक ही दिन

कैसे करना है अप्लाई?
इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी जरूरी कागजात के साथ स्पीड पोस्ट से अपने आवेदन एचईसी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एचटीआई), प्लांट प्लाजा रोड धुर्वा, रांची -834004 (झारखंड) पते पर भेजें। अभ्यर्थी 31 मार्च से पहले-पहले अपने आवेदन फॉर्म भेजें। 

जॉब लोकेशन- रांची (झारखंड)

इन पदों पर भर्ती लिखित परीक्षा में मिलने वाले नंबरों के आधार पर होगी।

इस जॉब के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए- hecltd.com/jobs की वेबसाइट पर विजिट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed