फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Government Job 2021 Sarkari Naukri 154 government jobs for graduate and PG

सरकारी नौकरी: यहां निकली हैं नौकरियां,  वेतन 1.5 लाख रुपये तक

Mon, 12 Apr 2021 12:17 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 12 Apr 2021 12:17 PM IST
विज्ञापन
Government Job 2021 Sarkari Naukri 154 government jobs for graduate and PG
सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अगर आप स्नातक और स्नातकोत्तर हैं, तो आपके लिए बंपर नौकरियां निकली हैं। ये नौकरियां कर्नाटक में निकली हैं। जिनके लिए अभ्यर्थी 28 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। ये सभी नौकरियां स्वच्छ भारत मिशन – ग्रामीण और जल जीवन मिशन योजना के तहत ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में निकली हैं। जिनके लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rdpr.karnataka.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रिक्तियों की संख्या 154 है।

विज्ञापन


ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता विभाग भर्ती 2021 अधिसूचना के मुताबिक, इन रिक्तियों के लिए योग्यता मानदंड अलग-अलग हैं। ज्यादातर पदों के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री मांगी गई है। इन रिक्तियों में 15 हजार से लेकर 1.5 लाख रुपये प्रतिमाह तक का वेतन दिया जा रहा है। इन नौकरियों के संबंध में विस्तार से जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें। इन रिक्तियों के संबंध में अधिसूचना rdpr.karnataka.gov.in पर 5 अप्रैल को जारी हुई थी।
विज्ञापन


इन रिक्तियों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट के जरिए एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। इसके बाद फॉर्म भरकर अभ्यर्थियों को उसमें सारे डॉक्यूमेंट अटैच कर उसे – कमिश्नर, रूरल ड्रिंकिंग वाटर एण्ड सैनिटेशन डिपार्टमेंट, सेकेंड फ्लोर, केएचबी कॉम्पलेक्स, कावेरी भवन, केजी रोड, बेंगलूरू- 560000 (कर्नाटक) के पते पर भेजना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधिकारिक वेबसाइट लिंक

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed