फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Girl from a remote village of Bihar clears CGL Exam in the first attempt, watch her story Safalta

SSC CGL Exam: बिहार के गाँव से निकली इस लड़की ने कैसे पहले ही प्रयास में मारी CGL में बाजी, देखें पूरा वीडियो

Sun, 09 May 2021 04:03 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 09 May 2021 04:03 PM IST
विज्ञापन
Girl from a remote village of Bihar clears CGL Exam in the first attempt, watch her story Safalta
सफलता - फोटो : source
कहते हैं ‘’सीढ़ियां उन्हें मुबारक हो जिन्हें सिर्फ छत तक जाना है, तेरी मंजिल तो पूरा आसमान है रास्ते तुझे खुद बनाना है’’। आज हम आपकी मुलाकात एक ऐसी ही शख्सियत से कराने जा रहे हैं जिन्होंने बिहार के एक छोटे से गाँव से निकलकर अपनी मंजिल के रास्ते खुद बनाए और अपने सपनों को पूरा भी किया। Safalta.com ने अपने खास सेगमेंट सफलता टॉक में नीलू कुमारी को आमंत्रित किया था जहां बिहार की इस लड़की ने बड़ी ही बेबाकी के साथ सभी सवालों के जवाब दिए और प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को बताया,  'सपने तुमने देखे हैं दोस्तों तो इन्हें पूरा भी तुम्हें ही करना पड़ेगा इसलिए जिस भी एग्जाम की तैयारी करो उसमें अपने आपको पूरी तरह से झोंक दो, सफलता तुम्हारे कदम खुद-ब-खुद चूमेगी।'  
विज्ञापन


कौन हैं नीलू कुमारी
आपको बता दें कि नीलू बिहार प्रदेश के पूर्णिया जिले में एक छोटे से गांव मोहनपुर की रहने वाली हैं। नीलू बताती हैं कि उनकी माँ पेशे से ग्रहणी और पिताजी  दुकानदार हैं। बचपन में घर के हालात खराब थे लेकिन माता-पिता ने मेरी पढ़ाई में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ी। वह कहती है, ‘मैं बचपन से ही अपने पिता जी का सहारा बनाना चाहती थी और खुद के पैरों पर खड़े होकर परिवार को सपोर्ट करना चाहती थी। ग्रैजुएशन पूरा करने के बाद मैं किसी अच्छे कालेज से परास्नातक पूरा करना चाहती थी लेकिन कुछ कारणों से मैंने अपनी पढ़ाई रोक दी और रेलवे की तैयारी करने लगी और जिसमें मुझे सफलता भी मिल गई लेकिन मैनें खुद को यहीं पर नहीं रोका बल्कि एसएससी के CGL एग्जाम की तैयारी करनी शुरू कर दी जिसमें मुझे पहले प्रयास में सफलता मिल गई।
विज्ञापन


इस शो को कैसे देखें
अगर आप भी सफलता टॉक के इस खास शो को देखना चाहते हैं तो अभी इस लिंक https://youtu.be/iE7hCRgrUZ4 पर क्लिक करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed