फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   GETCO JE Recruitment 2021: 352 Junior Engineer posts on offer

गुजरात एनर्जी ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड: 352 रिक्तियों के लिए जल्द करें आवेदन

Thu, 10 Jun 2021 05:57 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 10 Jun 2021 05:57 PM IST
सार

  • गुजरात एनर्जी ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने विद्युत सहायक (जूनियर इंजीनियर) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन
GETCO JE Recruitment 2021: 352 Junior Engineer posts on offer
जॉब्स - फोटो : Social Media

विस्तार

गुजरात एनर्जी ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (GETCO) ने विद्युत सहायक (जूनियर इंजीनियर) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती अभियान 352 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। जिसमें से 300 रिक्तियां जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के पद के लिए हैं। इसके अलावा  52 बची हुई रिक्तियां जूनियर इंजीनियर सिविल के पद के लिए हैं। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी जीईटीसीओ ( GETCO) की आधिकारिक वेबसाइट https://www.getcogujarat.com/ के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021 LIVE: गेट स्कोर के जरिये वैज्ञानिकों के रिक्त पदों पर मिल रहीं नियुक्तियां
विज्ञापन



इन रिक्तियों के लिए अभ्यर्थी 18 जून से आवेदन कर सकते हैं, क्योंकि इस दिन ऑफिशियल वेबसाइट पर लिंक एक्टिवेट होगा। यह लिंक 21 दिन तक एक्टिवेट रहेगा और अभ्यर्थी इस दौरान रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन नौकरियों पर चयनित अभ्यर्थियों को 5 साल के लिए अप्वॉइंट किया जाएगा। इस दौरान अगर उनका कार्य ठीक रहा तो उनको नियमित भी किया जा सकता है और  45400 रुपये से लेकर 101200 रुपये तक का वेतनमान दिया जाएगा। ध्यान रहे कि नियमित उन ही उम्मीदवारों को किया जाएगा जिनका कार्य संतोषजनक हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-यूपीएससी एनडीए II 2021 : रक्षा और नौसेना अकादमी परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी, ऐसे करें आवेदन

इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले जनरल अभ्यर्थियों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 30 साल होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए उम्र सीमा 35 साल रखी गई है। एसी और एसटी के लिए आयु सीमा 40 साल रखी गई है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास बीई इलेक्ट्रिकल और बीटेक इलेक्ट्रिकल की डिग्री होनी चाहिए। विस्तार से जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed