GAIL Gas Recruitment 2023: गेल गैस भर्ती आवेदन की आखिरी डेट बढ़ी, इस तारीख तक करें अप्लाई
GAIL Gas Recruitment 2023: गेल गैस (इंडिया) लिमिटेड की ओर से सीनियर एसोसिएट एवं जूनियर एसोसिएट के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी समय-सीमा को आगे बढ़ा दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
GAIL Gas Recruitment 2023: गेल गैस (इंडिया) लिमिटेड की ओर से सीनियर एसोसिएट एवं जूनियर एसोसिएट के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी समय-सीमा को आगे बढ़ा दिया गया है। इस भर्ती में आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार अब गेल गैस की आधिकारिक वेबसाइट gailgas.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पंजीकरण की प्रक्रिया की अंतिम तिथि अब 17 अप्रैल, 2023 तक हो गई है
गेल गैस (इंडिया) लिमिटेड के इस भर्ती अभियान के माध्यम से रिक्त 120 पदों को भरा जाएगा। बता दें कि पहले गेल गैस की इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 अप्रैल 2023 को समाप्त हो रही थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है।
GAIL Gas Recruitment 2023: रिक्तियों का विवरण
-
सीनियर एसोसिएट (तकनीकी) : 72 पद
-
सीनियर एसोसिएट (फायर एंड सेफ्टी) : 12 पद
-
सीनियर एसोसिएट (मार्केटिंग) : 6 पद
-
सीनियर एसोसिएट (वित्त और लेखा) : 6 पद
-
सीनियर एसोसिएट (कंपनी सचिव) : 2 पद
-
सीनियर एसोसिएट (मानव संसाधन) : 6 पद
-
जूनियर एसोसिएट : 16 पद
GAIL Gas Recruitment 2023: वेतन, योग्यता एवं पात्रता
गेल गैस (इंडिया) लिमिटेड की सीनियर एसोसिएट एवं जूनियर एसोसिएट के रिक्त पदों पर भर्ती के संबंध में समेकित परिलब्धियां 60,000/- रुपये प्रति माह और जूनियर एसोसिएट्स के लिए 40,000/- रुपये प्रति माह है जिसमें वेतन, एचआरए और अन्य भत्ते शामिल हैं।
ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gailgas.com पर जाएं।
-
करियर पर जाएं और अप्लाई नाउ लिंक पर क्लिक करें।
-
पोर्टल पर रजिस्टर करें और वांछित पद के लिए आवेदन करें।
-
दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और जमा करें।
-
फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।