FSSAI Answer Key: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण भर्ती परीक्षाओं की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे चेक करें
जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे वे 7 अप्रैल, 2022 तक उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। निर्धारित तिथि के बाद उत्तर कुंजी और प्रश्न-पत्र उपलब्ध नही होंगे।
विस्तार
FSSAI Answer Key 2022: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अपने विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षाओं की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। एफएसएसएआई ने उत्तर कुंजी के साथ परीक्षा के प्रश्न-पत्र भी जारी किए हैं। जो उम्मीदवार एफएसएसएआई द्वारा आयोजित इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे एफएसएसएआई की आधिकारिक वेबसाइट fssai.gov.in से प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने 28 मार्च से 31 मार्च, 2022 के बीच परीक्षा आयोजित की थी। एफएसएसएआई ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा और पेन-पेपर मोड में विभिन्न पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित की थीं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी, पहली पाली सुबह नौ बजे शुरू हुई और दोपहर 12 बजे समाप्त हुई। वहीं, दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चली।
जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे वे 7 अप्रैल, 2022 तक उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। निर्धारित तिथि के बाद उत्तर कुंजी और प्रश्न-पत्र उपलब्ध नही होंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
एफएसएसएआई द्वारा जारी उत्तर कुंजी में यदि किसी उम्मीदवार को काई आपत्ति हैं तो वे इसके खिलाफ आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। आपत्तियां उठाने के लिए, उम्मीदवारों को वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन आपत्ति की लिंक पर जाना होगा और अपनी आपत्तियों के साथ-साथ जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- उम्मीदवार सबसे पहले एफएसएसएआई की आधिकारिक वेबसाइट fssai.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जॉब्स के सेक्शन में उत्तर कुंजी/प्रश्न-पत्र के लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा, इसमें उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट कर दें।
- अब उत्तर कुंजी आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर अपने स्कोर की जांच कर लें और भविष्य की जरूरत के लिए उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर लें।