फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   fourty thousand jobs in police in up.

यूपी में 40 हजार पुलिसकर्मियों की नई भर्तियां

Mon, 02 Feb 2015 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Mon, 02 Feb 2015 01:44 PM IST
विज्ञापन
fourty thousand jobs in police in up.

रविवार को फर्रुखाबाद के संकिसा पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार 40 हजार पुलिसकर्मियों की नई भर्तियां करेगी। सरकार ने पुलिसकर्मियों के सबसे ज्यादा प्रमोशन किए हैं। उन्होंने कहा कि गायत्री प्रजापति पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


दलाई लामा से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री की फ्लीट निरीक्षण भवन पहुंची। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती को लेकर कोर्ट में चल रहे मामले में सरकार पैरवी कर रही है। उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि सरकार ने घोषणा पत्र में किए गए वादे पूरे किए हैं। बाकी पर काम किया जा रहा है। सूबे की जनता ने बसपा, कांग्रेस व भाजपा की भी सरकारें देखी हैं। सपा जितना काम किसी ने नहीं किया। भाजपा 24 घंटे बिजली की बात करती है। जहां मीटर्ड बिजली दी जा रही हो वहां तो यह ठीक बात है। कटिया चोरी में यह संभव नहीं है। सरकार संसाधन बढ़ा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार 40 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती करेगी। इसकी तैयारी चल रही है। शिक्षामित्रों को नियुक्ति दी गई है। खनन मंत्री गायत्री प्रजापति पर कार्रवाई के सवाल पर कहा कि जांच चल रही है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली में हो रहे चुनावों में समर्थन के सवाल पर उन्होंने नया सवाल दागा कि समर्थन मांग कौन रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'दलाई लामा ने बताए खुशहाली के रास्ते'

fourty thousand jobs in police in up.

अखिलेश ने कहा कि फर्रुखाबाद का भी विकास हो रहा है। यहां लोहिया की कर्मभूमि रही है। फर्रुखाबाद- छिबरामऊ सड़क फोरलेन हो रही है। नए बजट में एक और सड़क को फोरलेन करवाया जाएगा। उन्होंने इसके लिए फर्रुखाबाद-गुरसहायगंज को फोरलेन करने के लिए कहा। फिर कहा कि आप लोग भी इस बारे में बता सकते हैं।

उन्होंने कहा कि यह बात सही है कि कन्नौज का ज्यादा विकास हुआ है। वहां की जनता ने पहले नेता जी (मुलायम सिंह) को जिताया। फिर मुझे जिताते रहे। मेरी पत्नी डिंपल को एक बार निर्विरोध जिताया। इस बार मतदान से विजय दिलाई।

उन्होंने कहा कि अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ी हैं।  सरकार गरीबों को तीन लाख रुपए में लोहिया आवास दे रही है। सोलर लाइट भी दी जा रही है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि खुशी है कि दलाई लामा जिले में आए हैं। देश व दुनियां से उनके अनुयायी उन्हें सुनने के लिए आए हैं। सेक्युलरिज्म से ही सभी का भला हो सकता है।  दलाई लामा ने समाज को जोड़ने के साथ ही खुशहाली के रास्ते बताए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed