FCI Recruitment 2023: भारतीय खाद्य निगम में इन पदों पर निकलीं भर्तियां, सैलरी दो लाख के करीब
FCI Recruitment 2023: भारतीय खाद्य निगम ने कई पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय खाद्य निगम की इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख तीन अप्रैल 2023 तक है। भारतीय खाद्य निगम द्वारा की जा रही भर्ती में असिस्टेंट जनरल मैनेजर (AE) के लिए 26 और असिस्टेंट जनरल मैनेजर (EM) के लिए 20 पद शामिल हैं।
वेतन
एफसीआई की भर्ती प्रक्रिया में चयनित जनरल मैनेजर (AE) और असिस्टेंट जनरल मैनेजर (EM) पद के उम्मीदवारों को हर महीने 60,000 हजार रुपए से लेकर 1 लाख 80,000 रुपए तक सैलरी दी जायगी।
इससे पहले भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) द्वारा विभिन्न जोन में विभिन्न गैर-कार्यकारी श्रेणी-III पदों के लिए हुई परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए थे। एफसीआई श्रेणी 3 के पहले चरण की परीक्षा एक से 21 जनवरी, 2023 को आयोजित की गई थी। दूसरे चरण की परीक्षा 05 मार्च, 2023 को आयोजित की गई थी।
भारतीय खाद्य निगम भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 5,043 रिक्तियों (2388 उत्तर क्षेत्र, 989 दक्षिण क्षेत्र, 768 पूर्व क्षेत्र, 713 पश्चिम क्षेत्र और 185 उत्तर पूर्व क्षेत्र) को भरना है। उम्मीदवार ध्यान रखें कि परिणाम क्षेत्रवार घोषित किया गया है- उत्तर, पूर्व, पश्चिम, दक्षिण और उत्तर-पूर्व।