फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   FCI Recruitment 2022 Notification Out for Non Executive Post Sarkari Naukri Vacancy in Hindi

FCI Recruitment 2022: एफसीआई में पांच हजार से अधिक पदों पर भर्ती, 103400 तक मिलेगी सैलरी

Sat, 03 Sep 2022 05:38 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 03 Sep 2022 05:38 PM IST
सार

FCI Recruitment 2022: फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 06 सितंबर, 2022 को शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
FCI Recruitment 2022 Notification Out for Non Executive Post Sarkari Naukri Vacancy in Hindi
FCI Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

FCI Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका सामने आया है। फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया/FCI ने कैटेगरी-3 के अंतर्गत नॉन एग्जिक्यूटिव पदों पर बंपर भर्ती जारी की है। इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन एफसीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में होंगे। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, वे फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट fci.gov.in पर जाकर आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती का पूरा विवरण...
विज्ञापन

FCI Recruitment 2022: इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन
फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 06 सितंबर, 2022 को शुरू की जाएगी। वहीं, एफसीआई ने आवेदन की आखिरी तारीख एक महीने बाद 06 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

FCI Recruitment 2022: इन पदों पर होगी भर्ती
एफसीआई की ओर से जारी भर्ती के तहत कुल 5043 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (प्रारंभिक और/या मुख्य), स्किल टेस्ट / टाइप टेस्ट (यदि पद के लिए आवश्यक हो), दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को असिस्टेंट ग्रेड 3 (AG-III), जूनियर इंजीनियर (JE), टाइपिस्ट और स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 (स्टेनो ग्रेड II) के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। क्षेत्रवार भर्ती का विवरण कुछ इस प्रकार है-: 

विज्ञापन

FCI Recruitment 2022: कुल पदों की संख्या-:

  • उत्तर क्षेत्र - 2388
  • दक्षिण क्षेत्र - 989
  • पूर्वी क्षेत्र - 768
  • पश्चिम क्षेत्र - 713
  • पूर्वोत्तर क्षेत्र - 185

FCI Recruitment 2022: कब होगी परीक्षा?
फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार नॉन एग्जिक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन जनवरी, 2023 में किया जाएगा। परीक्षा से 10 दिनों पहले उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए इस आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ें- FCI Recruitment 2022 Notification

FCI Recruitment 2022: ये रहेगी सैलरी

  • जेई-  34000 से 103400 प्रतिमाह
  • स्टेनो ग्रेड 2- 30500 से 88100 प्रतिमाह
  • एजी ग्रेड 3-  28200 से 79200 प्रतिमाह

FCI Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए उम्मीदवारों से पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा मांगी गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले हैं, उन्हें 500 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed