फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Excise Constable Recruitment on 200 posts of Madhya Pradesh Police apply on peb.mp.gov.in

Mp Police Constable Bharti : मध्यप्रदेश पुलिस में आबकारी आरक्षक के दो सौ पदों पर भर्ती, 62 हजार तक होगी सैलरी

Thu, 17 Nov 2022 01:05 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, नई दिल्ली
जॉब डेस्क, नई दिल्ली Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 17 Nov 2022 01:05 PM IST
सार

Mp Police Constable Bharti 2022: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने एमपी पुलिस के आबकारी विभाग में आबकारी आरक्षक (कार्यपालिक) के दो सौ पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है।

विज्ञापन
Excise Constable Recruitment on 200 posts of Madhya Pradesh Police apply on peb.mp.gov.in
मध्य प्रदेश पुलिस(लोगो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Mp Police Constable Bharti 2022: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने एमपी पुलिस के आबकारी विभाग में आबकारी आरक्षक (कार्यपालिक) के दो सौ पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इच्छुक महिला पुरुष उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पद के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। आबकारी आरक्षक के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 दिसंबर से शुरू होगी और 24 दिसंबर 2022 को समाप्त होगी। सामान्य श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को  पांच सौ रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये लागू है। कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन परीक्षा 20 फरवरी, 2023 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक।
विज्ञापन

Mp Police Constable Bharti: रिक्तियों का विवरण

एमपी एक्साइज कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए कुल 200 रिक्तियां जारी की गई हैं।
श्रेणी  रिक्ति
रेग्युलर   51
बैकलॉग 149
कुल 200

Mp Police Constable Bharti: आवेदन प्रक्रिया

मध्यप्रदेश एक्साइज कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन 10 दिसंबर 2022 से 24 दिसंबर 2022 के बीच ऑनलाइन जमा किए जाने चाहिए। ऑनलाइन आवेदन करने के चरण- 
  • सबसे पहले एमपीपीईबी के ऑनलाइन आवेदन पोर्टल peb.mp.gov.in पर जाएं।
  • मध्यप्रदेश आबकारी कॉन्स्टेबल के पद के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • निर्देश पढ़ें और आगे बढ़ें।
  • विवरण दर्ज करें और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  • आवेदन फॉर्म भरने के लिए आगे बढ़ें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। 
  • एमपी एक्साइज कॉन्स्टेबल फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र जमा करें।


Mp Police Constable Bharti: परीक्षा पैटर्न

 मध्य प्रदेश आबकारी कॉन्स्टेबल के लिए चयन प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा शामिल है। इसलिए भर्ती की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को उसी के अनुसार अपनी तैयारी की रणनीति बनाने के लिए परीक्षा पैटर्न से परिचित होना चाहिए। अधिसूचना जारी होने के बाद, यदि कोई परिवर्तन होता है, तो उसे अपडेट किया जाएगा। परीक्षा ऑनलाइन मोड के माध्यम से आयोजित की जाएगी। वस्तुनिष्ठ प्रकार के 100 प्रश्न  होंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी। परीक्षा की भाषा अंग्रेजी/हिंदी होगी।
विज्ञापन

Mp Police Constable Bharti: आयु-सीमा और वेतन

मध्य प्रदेश आबकारी कॉन्स्टेबल के लिए चयनित उम्मीदवारों को 19500 से 62000 रुपये तक सैलरी दी जाएगी।  उम्मीदवारों की आयु-सीमा 18 से 33 वर्ष होनी चाहिए। एससी एसटी और ओबीसी और सभी वर्गों की महिलाओं को पांच वर्ष की छूट दी जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed