फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Exam centre city list for Rajasthan Constable Recruitment released at police.rajasthan.gov.in sarkari naukri

Rajasthan Constable Recruitment: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा केंद्रों के शहरों की सूची जारी, ऐसे चेक करें

Tue, 03 May 2022 04:51 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 03 May 2022 04:51 PM IST
सार

Rajasthan Constable Recruitment: राजस्थान पुलिस विभाग की ओर से जारी की गई कांस्टेबल भर्ती के माध्यम से कुल 4, 588 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित और शारीरिक परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन
Exam centre city list for Rajasthan Constable Recruitment released at police.rajasthan.gov.in sarkari naukri
Rajasthan Constable Recruitment - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Rajasthan Constable Recruitment: राजस्थान पुलिस विभाग ने कांस्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र वाले शहरों की सूची को जारी कर दिया है। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए अपना आवेदन किया था, वह परीक्षा केंद्र के शहरों की सूची को राजस्थान पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

Rajasthan Constable Recruitment: इसी महीने होगी परीक्षा
राजस्थान पुलिस विभाग द्वारा कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 13 से लेकर 16 मई, 2022 तक किया जाएगा। परीक्षा सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए राज्य के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन हर दिन दो पाली में किया जाएगा। इस भर्ती के लिए करीब  18.86 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rajasthan Constable Recruitment: हजारों पदों पर होगी भर्तियां
राजस्थान पुलिस विभाग की ओर से जारी की गई कांस्टेबल भर्ती के माध्यम से कुल 4, 588 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित और शारीरिक परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को विभाग के अंतर्गत कांस्टेबल के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 

विज्ञापन

Rajasthan Constable Recruitment: भर्ती का विवरण

  • कांस्टेबल ड्राइवर (Non TSP) के लिए रिक्त पदों की संख्या- 717
  • कांस्टेबल सामान्य (TSP) के  लिए रिक्त पदों की संख्या- 65
  • कांस्टेबल सामान्य (NON TSP) के  लिए रिक्त पदों की संख्या- 3574
  • कांस्टेबल बैंड (TSP) के लिए रिक्त पदों की संख्या- 23
  • कांस्टेबल पुलिस (Telecommunication) के लिए रिक्त पदों की संख्या- 154

Rajasthan Constable Recruitment: कब जारी होंगे प्रवेश पत्र? 
चूंकि, अब पुलिस विभाग की ओर से परीक्षा केंद्र के शहरों की सूची जारी कर दी गई है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र भी जल्द ही जारी किए जाएंगे। परीक्षा की तारीख को देखते हुए प्रवेश पत्र इसी हफ्ते जारी किए जा सकते हैं। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर नजर बना कर रखें।

Rajasthan Constable Recruitment: कैसे चेक कें शहरों की सूची?

  • सबसे पहले राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने नया पेज आएगा।
  • यहां दिखाई दे रहे know your district location पर क्लिक करें।
  • अब यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि आदि को दर्ज करें।
  • अब आपका परीक्षा केंद्र आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed