फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ESIC Recruitment 2022 for 93 posts know how to apply sarkari naukri

ESIC Recruitment 2022: कर्मचारी राज्य बीमा निगम में विभिन्न पदों पर भर्तियां, ऐसे करें अपना आवेदन

Sun, 10 Apr 2022 09:47 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 10 Apr 2022 09:47 AM IST
सार

ESIC Recruitment 2022: ESIC की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 93 पदों पर नियुक्तियां करी जाएंगी। भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को सामाजिक सुरक्षा अधिकारी/प्रबंधक ग्रेड-II/अधीक्षक के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

विज्ञापन
ESIC Recruitment 2022 for 93 posts know how to apply sarkari naukri
ESIC Recruitment 2022 - फोटो : ESIC

विस्तार

ESIC Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने सामाजिक सुरक्षा अधिकारी/प्रबंधक ग्रेड-II/अधीक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लि आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह कर्मचारी राज्य बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। हम इस खबर में आपको इस भर्ती के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया बताएंगे। 

विज्ञापन

ESIC Recruitment 2022: इस तारीख तक पूरा कर लें आवेदन
कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च, 2022 से शुरू कर दी गई थी। आवेदन की आखिरी तारीख 12 अप्रैल, 2022 को निर्धारित की गई है। इसलिए जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन जल्द से जल्द पूरा कर लें। ताकि आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर आने वाली तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ESIC Recruitment 2022: इतने पदों पर होगी भर्तियां
ESIC की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 93 पदों पर नियुक्तियां करी जाएंगी। भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को सामाजिक सुरक्षा अधिकारी/प्रबंधक ग्रेड-II/अधीक्षक के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा, कंप्यूटर स्किल टेस्ट और डिस्क्रीप्टिव टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। 

विज्ञापन

ESIC Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास में कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए। आवेदकों की न्यूनतम आयु-सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु-सीमा 27 वर्ष होनी चाहिए। 

ESIC Recruitment 2022: कैसे कर सकते हैं आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आासान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  esic.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
  • अब लॉगिन कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • अब सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed