ESIC Recruitment 2022: कर्मचारी राज्य बीमा निगम में विभिन्न पदों पर भर्तियां, ऐसे करें अपना आवेदन
ESIC Recruitment 2022: ESIC की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 93 पदों पर नियुक्तियां करी जाएंगी। भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को सामाजिक सुरक्षा अधिकारी/प्रबंधक ग्रेड-II/अधीक्षक के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ESIC Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने सामाजिक सुरक्षा अधिकारी/प्रबंधक ग्रेड-II/अधीक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लि आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह कर्मचारी राज्य बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। हम इस खबर में आपको इस भर्ती के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया बताएंगे।
ESIC Recruitment 2022: इस तारीख तक पूरा कर लें आवेदन
कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च, 2022 से शुरू कर दी गई थी। आवेदन की आखिरी तारीख 12 अप्रैल, 2022 को निर्धारित की गई है। इसलिए जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन जल्द से जल्द पूरा कर लें। ताकि आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर आने वाली तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।
ESIC Recruitment 2022: इतने पदों पर होगी भर्तियां
ESIC की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 93 पदों पर नियुक्तियां करी जाएंगी। भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को सामाजिक सुरक्षा अधिकारी/प्रबंधक ग्रेड-II/अधीक्षक के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा, कंप्यूटर स्किल टेस्ट और डिस्क्रीप्टिव टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।
ESIC Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास में कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए। आवेदकों की न्यूनतम आयु-सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु-सीमा 27 वर्ष होनी चाहिए।
ESIC Recruitment 2022: कैसे कर सकते हैं आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आासान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
- अब लॉगिन कर के आवेदन पत्र को भरें।
- अब सबमिट करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट निकलवा लें।