फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ECIL Recruitment 2021: There may be a great opportunity for you in the Department of Atomic Energy, the last date is coming, apply soon-safalta

ECIL Recruitment 2021: परमाणु ऊर्जा विभाग में निकली भर्तियां हो सकती हैं आपके लिए शानदार अवसर, करीब आ रही है आखिरी डेट जल्द कर दें आवेदन

Thu, 16 Sep 2021 05:01 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Thu, 16 Sep 2021 05:01 PM IST
सार

इलेक्ट्रानिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए हाल ही में 243 पदों पर भर्तियां निकाली थी जिसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 16 सितंबर है।

विज्ञापन
ECIL Recruitment 2021: There may be a great opportunity for you in the Department of Atomic Energy, the last date is coming, apply soon-safalta
इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड - फोटो : ECIL

विस्तार

भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के एक उपक्रम इलेक्ट्रानिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL)  ने आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिसशिप की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे जिसकी आखिरी तारीख 16 सितंबर 2021 है। आवेदन प्रक्रिया दो सितंबर से चल रही है। इस भर्ती के तहत कुल 243 आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार  ECIL की आधिकारिक वेबसाइट  पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से रिक्तियों से सम्बन्धित ट्रेड में एनसीवीटी सर्टिफिकेट होना जरूरी है। अगर आपने आईटीआई किया हुआ है तो ये आपके लिए बहुत बढ़िया मौका हो सकता है। वहीं, अगर आप SSC, बैंक या एयरफोर्स समेत किसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और अपनी तैयारी को और बेहतर व मजबूत बनाने के लिए किसी तरह का मार्गदर्शन चाहते हैं तो आप सफलता के फ्री कोर्स की मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन

किन ट्रेडों में मांगे जा रहे हैं आवेदन 

ट्रेड  पदों की संख्या 
इलेक्ट्रिशियन 30
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक 70
फिटर 65
आर एंड एसी 07
एमएमवी 01
टर्नर 10
मशीनिस्ट (जी) 05
एमएम उपकरण रखरखाव 02
बढ़ई 05
कोपा 16
डीजल मेक 05
वेल्डर 05
प्लम्बर 02
एसएमडब्ल्यू 02
पेंटर 05
कुल 240

न्यूनतम शैक्षिक योग्यता व आयुसीमा:

इन पदों में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई का  सर्टिफिकेट होना चाहिए। साथ ही 14 अक्टूबर से 2021 तक अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा सामान्यवर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष, ओबीसी के लिए 28 वर्ष और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के लिए 30 वर्ष निर्धारित है। 
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षा की करें पक्की तैयारी 

अगर आप भी घर पर रहकर अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी करना चाहते हैं और अपने सिलेबस का कंप्लीट रीविजन, मॉक टेस्ट या प्रैक्टिस सेट के साथ अपनी बची हुई तैयारी करना चाहते हैं तो आप Safalta  द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं। आप अपने फोन में Safalta-app डाउनलोड कर भी सफलता का हिस्सा बन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed