फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ECIL Jobs: Registration window opens soon for manager posts; Age relaxation till 55 years, Read here

ECIL Job: ईसीआईएल में निकली 55 वर्ष की आयु वालों के लिए नौकरी, दो लाख से अधिक मिलेगा वेतन; जानें रिक्तियां

Fri, 10 Jan 2025 05:56 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 10 Jan 2025 05:56 PM IST
सार

ECIL Jobs 2025: अधिक उम्र की आयु वाले उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है, क्योंकि इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने मैनेजर लेवल के ढेरों पदों पर भर्ती निकली है। जल्द ही इन पदों के लिए आवेदन प्रकिया चालू होगी। 

विज्ञापन
ECIL Jobs: Registration window opens soon for manager posts; Age relaxation till 55 years, Read here
Jobs - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ECIL Recruitment 2025: इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) ने मैनेजर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (www.ecil.co.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में जनरल मैनेजर, जनरल मैनेजर फाइनेंस, सीनियर मैनेजर लॉ जैसे विभिन्न पद शामिल है। 

विज्ञापन


इन पदों के लिए आवेदन विंडो 11 जनवरी को खोली जाएगी। जिसमें योग्य अभ्यर्थी 31 जनवरी, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 10 पदों को भरना है।
विज्ञापन

रिक्ति विवरण इस प्रकार है:

 
पद का नाम कुल पद
जनरल मैनेजर (HR) 01
जनरल मैनेजर फाइनेंस 01
जनरल मैनेजर-आरएफ सिस्टम एंड माइक्रोवेव डिजाइन 01
जनरल मैनेजर-डिफेंस सिस्टम (नॉर्थ जोन) 03
सीनियर मैनेजर-HR 01
सीनियर मैनेजर लॉ 01
सीनियर मैनेजर-आरएफ सिस्टम एंड माइक्रोवेव डिजाइन 02

पात्रता मानदंड

इन सभी पदों के लिए योग्यताएं अलग-अलग मांगी गई है। उम्मीदवारों योग्यता से संबंधित सभी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। जनरल मैनेजर पद पर अनुभव की बात करें उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में 24 वर्ष का अनुभव होना चाहिए,जबकि सीनियर मैनेजर के लिए 14 वर्ष का होना चाहिए।

आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आयु सीमा पदानुसार निर्धारित की गई है। सीनियर मैनेजर एचआर, सीनियर मैनेजर लॉ, सीनियर मैनेजर आरएफ पद के लिए उम्मीदवारों की उम्र 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, जबकि जनरल मैनेजर एचआर, फाइनेंस, आरएफ, डिफेंस सिस्टम पद हेतु उम्मीदवारों की आयु 55 वर्ष के अधिक नहीं होनी चाहिए।

इतना मिलेगा वेतन

चयनित उम्मीदवारों की सैलरी पदानुसार 70,000 से 2,80,000 रुपये प्रति माह तक होगी। इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण उम्मीदवार ईसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
 

यहां जमा करें आवेदन

इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन के साथ आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी भी जमा करनी होगी। 

हार्ड कॉपी ईसीआईएल कॉरपोरेट ऑफिस, हैदराबाद में जमा करनी होगी। जिसकी अंतिम तिथि 7 फरवरी, 2025 है। उम्मीदवार ध्यान दे, इसके बाद किए गए ऑफलाइन आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed