फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Eastern Railway recruitment for Group C & D, apply at rrcrecruit.co.in for 60 posts

Indian Railways: पूर्वी रेलवे में ग्रुप सी और डी के पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

Sat, 16 Nov 2024 04:20 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 16 Nov 2024 04:20 PM IST
सार

ER Rercuitment 2024: 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए भारतीय रेलवे ने लेवल-1 से लेकर लेवल-5 तक के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया चालू है और 14 दिसंबर को समाप्त होगी।
 

विज्ञापन
Eastern Railway recruitment for Group C & D, apply at rrcrecruit.co.in for 60 posts
रेलगाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ER Rercuitment 2024: पूर्वी रेलवे ने ग्रुप सी और डी पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत स्तर-1, 2, 3, 4 और 5 की रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं। पात्र उम्मीदवार आरआरसी/ईआर की आधिकारिक वेबसाइट rrcer.org. और rrcrecruit.co.in के माध्यम से अपना आवेदन ऑनलाइन जमा करा सकते हैं।

विज्ञापन


पंजीकरण प्रक्रिया चालू है। इच्छुक उम्मीदवार 14 दिसंबर, 2024 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती खेल कोटे के तहत की जाएगी।

Indian Railway Vacancy: रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 60 पदों को भरा जाएगा।

  • ग्रुप 'सी', लेवल-4/लेवल-5: 5 पद
  • ग्रुप 'सी' लेवल-2/लेवल-3: 16 पद
  • ग्रुप 'डी' लेवल-1 (7वीं सीपीसी): 39 पद
विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता मापदंड

शैक्षणिक योग्यता

  • स्तर-4 या स्तर-5: किसी सरकारी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।
  • लेवल-2 या लेवल-3: कक्षा 12वीं (10+2 चरण) या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण। शैक्षणिक योग्यता सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड/परिषद/संस्थानों आदि से होनी चाहिए। या मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन पास होना चाहिए और एक्ट अप्रेंटिसशिप कोर्स पूरा करना चाहिए या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड/परिषद/संस्थानों आदि से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए।
  • स्तर-1: कक्षा 10वीं या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण या आईटीआई उत्तीर्ण या इसके समकक्ष परीक्षा या एनसीवीटी द्वारा प्रदान किया गया राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाणपत्र (एनएसी)।

 

आयु सीमा

ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना की तिथि 01.01.2025 होगी।

विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में 50 अंकों के लिए मानदंडों के अनुसार मान्यता प्राप्त खेल उपलब्धि का मूल्यांकन, 40 अंकों के लिए खेल कौशल, शारीरिक फिटनेस और ट्रायल के दौरान कोच के अवलोकन और 10 अंकों के लिए शैक्षिक योग्यता शामिल है। भर्ती प्रक्रिया के लिए ई-कॉल लेटर आरआरसी/ईआर की वेबसाइट पर ऑनलाइन डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।

आवेदन शुल्क

सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये है। शुल्क का भुगतान इंटरनेट बैंकिंग या डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed