फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   DU Non-Teaching Recruitment in Sri Aurobindo College, Apply for 36 posts till 16 March

DU Recruitment 2024: डीयू में नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन वालों के लिए मौका

Sun, 03 Mar 2024 01:30 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 03 Mar 2024 01:30 PM IST
सार

DU Non-Teaching Recruitment 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय ने गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री अरबिंदो कॉलेज (मॉर्निंग) में गैर-शिक्षण पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। 

विज्ञापन
DU Non-Teaching Recruitment in Sri Aurobindo College, Apply for 36 posts till 16 March
दिल्ली विश्वविद्यालय भर्ती - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

DU Non-Teaching Recruitment 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय ने गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती निकाली है। संस्थान नें भर्ती से जुड़ा नोटिस आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया है। इस भर्ती अभियान के तहत दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री अरबिंदो कॉलेज (मॉर्निंग) में गैर-शिक्षण पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 मार्च, 2023 है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.aurobindo.du.ac.in पर अधिसूचना देख सकते हैं। 

विज्ञापन

रिक्ति विवरण

उम्मीदवार लाइब्रेरियन और शारीरिक शिक्षा निदेशक के पद के लिए https://rec.uod.ac.in/ पर और अन्य गैर-शिक्षण पदों के लिए https://dunt.uod.ac.in/index.php/site/login पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान कॉलेज में 36 गैर-शिक्षण पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:

लाइब्रेरियन 01 पद
निदेशक शारीरिक शिक्षा  01 पद
वरिष्ठ निजी सहायक 01 पद
सहायक  02 पद
कनिष्ठ सहायक 05 पद
प्रयोगशाला परिचारक 16 पद
लाइब्रेरी अटेंडेंट 10 पद
 

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क और शैक्षणिक योग्यता

यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए शुल्क 500 रुपये निर्धारित है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों और महिला आवेदकों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। इस भर्ती के लिए 10वीं पास से लेकर मास्टर डिग्री तक वाले उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। सभी पदों के लिए पात्रता मानदंड अलग-अलग हैं, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले अधिसूचना अवश्य पढ़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed