फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   DSSSB TGT Recruitment 2021: Registration date extended for 5807 teaching posts, apply by 10 july

डीएसएसएसबी भर्ती 2021: 5807 पदों पर निकलीं हैं भर्तियां, बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि, पढ़ें नोटिस

Sat, 03 Jul 2021 12:12 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 03 Jul 2021 12:12 PM IST
सार

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) 5807 पदों पर 3 जुलाई से 10 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
DSSSB TGT Recruitment 2021: Registration date extended for 5807 teaching posts, apply by 10 july
DSSSB TGT 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर टीजीटी भर्ती 2021 अधिसूचना जारी कर 5000 से भी ज्यादा पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन 5807 पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 जुलाई निर्धारित की गई थी। हालांकि 3 जुलाई को अधिसूचना जारी कर बोर्ड ने आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। अब इच्छुक अभ्यर्थी डीएसएसएसबी की आधिकारिक साइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर 3 जुलाई से 10 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण आदि के लिए आगे पढ़िए।

विज्ञापन

पदों का विवरण

कुल पद - 5807

पद संख्या
संस्कृत (महिला) 1159
इंग्लिश (पुरुष) 1029
इंग्लिश (महिला) 961
संस्कृत (पुरुष) 866
उर्दू (महिला) 571
पंजाबी (महिला) 492
पंजाबी (पुरुष) 382
उर्दू (पुरुष) 346
बंगाली (महिला) 01
विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 4 जून, 2021 
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 10 जुलाई, 2021

आवेदन शुल्क - सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी को 100 रुपये बतौर आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं महिला, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और भूतपूर्व सैनिक के लिए आवेदन प्रक्रिया निशुल्क रखी गई है।

विज्ञापन

आयु सीमा - आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम उम्र 32 वर्ष होनी चाहिए।  

शैक्षणिक योग्यता -  किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में 45 फीसदी अंकों के साथ स्नातक करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया - आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसमें जनरल अवेयरनेस, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, अर्थमेटिक और न्यूमेरिकल, हिंदी और कॉम्प्रिहेंशन से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। 

वेतन - चयनित आवेदकों को 9,300 रुपये से लेकर 34,800 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed