फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   DSSSB TGT 2025 Notification out for 5346 posts; Apply from 9 Oct at dsssbonline.nic.in, Check vacancy details

DSSSB TGT 2025: टीजीटी शिक्षक के पदों पर बंपर भर्ती! भरे जाएंगे 5300 से अधिक पद; इस दिन शुरू होगा पंजीकरण

Fri, 03 Oct 2025 04:30 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 03 Oct 2025 04:30 PM IST
सार

DSSSB TGT Recruitment 2025: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने टीजीटी शिक्षक के 5300 से अधिक पदों पर भर्ती अधिसूचित की है। इस भर्ती के लिए नोटिस जारी हो चुकी है। पंजीकरण प्रक्रिया एक सप्ताह के भीतर शुरू हो जाएगी। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढें...
 

विज्ञापन
DSSSB TGT 2025 Notification out for 5346 posts; Apply from 9 Oct at dsssbonline.nic.in, Check vacancy details
टीजीटी शिक्षक भर्ती - फोटो : Freepik (अमर उजाला ग्राफिक्स)

विस्तार

DSSSB TGT 2025 Notification: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने टीजीटी शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए नोटिस जारी किया है। इस भर्ती के तहत गणित, अंग्रेजी, एसएसटी, हिंदी, संस्कृत, उर्दू समेत विभिन्न विषयों के लिए कुल 5,346 पद भरे जाएंगे। पंजीकरण प्रक्रिया 9 अक्तूबर, 2025 से शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in. के माध्यम से पूरी करनी होगी।

विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस के मुताबिक इस भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 9 अक्तूबर, 2025 दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 7 नवंबर 2025 रात्रि 11.59 बजे तक आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन

 
भर्ती का नाम डीएसएसएसबी टीजीटी शिक्षक भर्ती
पंजीकरण शुरू 9 अक्तूबर, 2025 दोपहर 12 बजे
अंतिम तिथि 7 नवंबर, 2025 रात्रि 11.59 बजे
कुल पद 5,346
आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in

 

DSSSB TGT Vacancy Details 2025: रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न विषयों के लिए टीजीटी शिक्षक के कुल 5,346 पदों को भरा जाएगा। विषयवार रिक्ति विवरण तालिका में देख सकते हैं:

 
पोस्ट कोड पद का नाम कुल रिक्तियां
55/25 TGT (गणित) पुरुष 744
56/25 TGT (गणित) महिला 376
57/25 TGT (अंग्रेजी) पुरुष 869
58/25 TGT (अंग्रेजी) महिला 104
59/25 TGT (सामाजिक विज्ञान) पुरुष 310
60/25 TGT (सामाजिक विज्ञान) महिला 92
61/25 TGT (प्राकृतिक विज्ञान) पुरुष 630
62/25 TGT (प्राकृतिक विज्ञान) महिला 502
63/25 TGT (हिंदी) पुरुष 420
64/25 TGT (हिंदी) महिला 134
65/25 TGT (संस्कृत) पुरुष 342
66/25 TGT (संस्कृत) महिला 416
67/25 TGT (उर्दू) पुरुष 45
68/25 TGT (उर्दू) महिला 116
69/25 TGT (पंजाबी) पुरुष 67
70/25 TGT (पंजाबी) महिला 160
71/25 ड्रॉइंग टीचर 527
72/25 विशेष शिक्षा शिक्षक 120
कुल रिक्तियां 5,346

DSSSB TGT Eligibility 2025: कौन कर सकता है आवेदन?

  • आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक या मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, बीएड की डिग्री और सीटेट उत्तीर्ण भी होना जरूरी है।
  • उम्मीदवार की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंड से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना अवश्य देखें।

विज्ञापन

DSSSB TGT Teacher Salary 2025: कितनी मिलेगी सैलरी?

टीजीटी शिक्षक के पद पर चयनित होने पर पे स्तर-7 के तहत ग्रुप बी का वेतन प्रदान किया जाएगा। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक इस पद पर 44,900 से 1,42,400 रुपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा।

आधिकारिक नोटिस यहां देखें...


उम्मीदवार को 100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और भूतपूर्व सैनिक श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed