फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   DSSSB Recruitment 2022 Apply for Junior Engineer posts Sarkari Naukri at dsssb.delhi.gov.in Check salary selection process

DSSSB Recruitment 2022: डीएसएसएसबी भर्ती में जूनियर इंजीनियर पदों के लिए करें आवेदन, जानिए वेतनमान और चयन प्रक्रिया

Sun, 02 Jan 2022 05:57 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 02 Jan 2022 05:57 PM IST
सार

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) / सेक्शन ऑफिसर (इलेक्ट्रिकल) और जूनियर इंजीनियर (सिविल) / सेक्शन ऑफिसर (सिविल) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है।

विज्ञापन
DSSSB Recruitment 2022 Apply for Junior Engineer posts Sarkari Naukri at dsssb.delhi.gov.in Check salary selection process
DSSSB Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) / सेक्शन ऑफिसर (इलेक्ट्रिकल) और जूनियर इंजीनियर (सिविल) / सेक्शन ऑफिसर (सिविल) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। इच्छुक उम्मीदवार डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी, 2022 से शुरू होगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 फरवरी, 2022 है।

विज्ञापन

DSSSB Recruitment के लिए आवेदन शुल्क

इच्छुक उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। महिला उम्मीदवार और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी से संबंधित उम्मीदवार और भूतपूर्व सैनिक श्रेणी को छूट दी गई है।

विज्ञापन

Sarkari Naukri डीएसएसएसबी भर्ती 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन की प्रारंभिक तिथि : 10 जनवरी, 2022
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 09 फरवरी, 2022 (रात 11.59 बजे तक)

DSSSB Recruitment 2022 : रिक्तियों का विवरण

  • जूनियर इंजीनियर और सेक्शन ऑफिसर (इलेक्ट्रिकल) : 116 पद
  • जूनियर इंजीनियर और सेक्शन ऑफिसर (CIVIL): 575 पद

 

Sarkari Naukri डीएसएसएसबी भर्ती का वेतनमान

  • 9,300 से 34,800+ ग्रेड पे 4,800/- ग्रुप 'सी' और ग्रुप 'बी'

DSSSB Recruitment 2022: श्रेणीवार पदों का विवरण

जूनियर इंजीनियर और सेक्शन ऑफिसर (इलेक्ट्रिकल): 116 पद 

  1. अनारक्षित -40
  2. ईएसडब्ल्यू -21
  3. ओबीसी -34
  4. एससी -14
  5. एसटी -07

 

जूनियर इंजीनियर और सेक्शन ऑफिसर (CIVIL): 575 पद 

  1. अनारक्षित - 270
  2. ईएसडब्ल्यू - 77
  3. ओबीसी -116
  4. एससी - 85
  5. एसटी - 27
विज्ञापन

DSSSB Recruitment के लिए ऐसे करें आवेदन 

ऑनलाइन आवेदन जमा करने से पहले, उम्मीदवार को यह सुनिश्चित करना होगा कि वह डीएसएसएसबी के पोर्टल यानी dsssbonline.nic.in पर पंजीकृत है। पंजीकरण के निर्देश बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। DSSSB की साइट पंजीकरण एक बार ही करना है। जब भी कोई उम्मीदवार डीएसएसएसबी द्वारा अधिसूचित पदों की परीक्षाओं के लिए आवेदन कर रहा हो तो पंजीकरण कर बनाई गई यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग लॉग इन करने के लिए करना होगा। DSSSB द्वारा आयोजित प्रत्येक परीक्षा के लिए अलग से यानी दोबारा पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed