Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   DSSSB MTS Vacancy 2025 Golden opportunity 10th pass candidates 714 MTS posts

DSSSB MTS Vacancy 2025: 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका; दिल्ली में एमटीएस के 714 पद, जानें कब शुरू होगा आवेदन?

Thu, 11 Dec 2025 07:04 PM IST
जागृति जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: जागृति Updated Thu, 11 Dec 2025 07:04 PM IST
सार

Delhi MTS Jobs : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने एमटीएस के 714 पदों के लिए बड़ा विज्ञापन नंबर 07/2025 जारी किया है।आवेदन प्रक्रिया 17 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 15 जनवरी 2026 तक चलेगी। जानें आवश्यक पात्रता और योग्यताएं। 
 

विज्ञापन
DSSSB MTS Vacancy 2025 Golden opportunity 10th pass candidates 714 MTS posts
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

दिल्ली में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के 714 पदों पर भर्ती के लिए वर्ष का सबसे बड़ा विज्ञापन 07/2025 जारी किया है। खास बात है कि इसके लिए उम्मीदवार को सिर्फ दसर्वी पास होना आवश्यक है। 
विज्ञापन


ये वैकेंसी दिल्ली सरकार के 12 विभागों में निकली है। इनमें श्रम विभाग, एनसीसी विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, विकास विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, आबकारी विभाग, औषध नियंत्रण विभाग समेत अन्य कई विभाग शामिल हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़े: Nainital Bank Vacancy: नैनीताल बैंक में विभिन्न पदों पर भर्ती, वेतन 93,960 तक; 185 वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

परीक्षा पैटर्न

सभी परीक्षाएं ऑब्जेक्टिव टाइप होगी। किसी भी प्रश्न में नेगेटिव मार्किंग नहीं है। सिलेबस भी दवसीं के स्तर का ही होगा।  

योग्यता कितनी चाहिए?

आवेदन के लिए उम्मीदवार को मैट्रिक यानी की दसवीं पास होना आवश्यक है। आवेदक की आयु 18 से 27 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणियों को नियम के अनुसार छूट भी मिलेगी। आवेदन 17 दिसंबर 2025 से दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगा। अंतिम तारीख 15 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। 

ये भी पढ़े: Bihar DElEd 2026: बिहार में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन शुरू; जानें शुल्क और फॉर्म भरने की प्रक्रिया?

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वाले उम्मीदवार को फॉर्म सबमिट करने के दौरान 100 रुपये फीस देनी होगी। जबकि महिला, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और पूर्व सैनिक के लिए मुफ्त है। 

ऐसे करें आवेदन (How to Apply)

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://dsssbonline.nic.in पर जाएं। 
One Time Registration (OTR) करें।
विज्ञापन नंबर 07/2025 चुनें।
फॉर्म भरें और फोटो-सिग्नेचर अपलोड करें।
शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed