फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   DSSSB Group B and C Recruitment 2022 Available Know Vacancy, How to Apply Online

DSSSB Recruitment 2022: डीएसएसएसबी में ग्रुप बी और सी के पदों पर भर्तियां, यहां जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Fri, 15 Apr 2022 12:58 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 15 Apr 2022 12:58 PM IST
सार

DSSSB Recruitment 2022: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 168 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन
DSSSB Group B and C Recruitment 2022 Available Know Vacancy, How to Apply Online
DSSSB Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

DSSSB Recruitment 2022: सरकारी विभागों में नौकरी तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) में ग्रुप बी और सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। इस खबर में आपको आवेदन की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन

DSSSB Recruitment 2022: इस तारीख तक कर लें आवेदन
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 20 अप्रैल, 2022 से शुरू होगी। बोर्ड ने इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 9 मई, 2022 तक निर्धारित की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर आने वाली किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

DSSSB Recruitment 2022: 168 पदों पर की जाएगी भर्ती
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 168 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। भर्ती में पदों का विवरण निम्न है-: 

  • असिस्टेंट आर्काइविस्ट, ग्रेड- I: 6 पद
  • मैनेजर: 40 पद
  • शिफ्ट इंचार्ज: 8 पद
  • प्रोटेक्शन ऑफिसर: 23 पद
  • डिप्टी मैनेजर: 3 पद
  • पंप ड्राइवर / फिटर इलेक्ट्रिकल द्वितीय श्रेणी / इलेक्ट्रिक चालक द्वितीय श्रेणी / मोटरमैन / इलेक्ट्रिक मिस्त्री / एसबीओ: 68 पद
  • फिल्टर सुपरवाइजर: 18 पद
  • बैक्टीरियोलॉजिस्ट: 2 पद

 

विज्ञापन

DSSSB Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से इस भर्ती के लिए पदानुसार संबंधित क्षेत्र में योग्यता मांगी गई है। उम्मीदवार इसके योग्यता और आयु-सीमा के बारे में अधिक जानकारी के लिए DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन टीयर -1, टीयर -2 परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदकों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। महिला, एससी, एसटी, दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिकों के लिए आवेदन निशुल्क है। 
 

DSSSB Recruitment 2022: कैसे कर सकेंगे आवेदन?  
जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह अपना आवेदन दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed