फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   DSSSB Exam 2021 for various posts scheduled in May deferred till further order

डीएसएसएसबी भर्ती 2021 : मई में होने वाली परीक्षाएं अगले आदेश तक टाली गईं

Thu, 06 May 2021 08:02 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 06 May 2021 08:02 PM IST
सार

डीएसएसएसबी यानी दिल्ली अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड ने दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में  रिक्त पदों को भरने के लिए मई आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं को टाल दिया है।

विज्ञापन
DSSSB Exam 2021 for various posts scheduled in May deferred till further order
दिल्ली अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सरकारी नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के राष्ट्रीय राजधानी में नौकरी पाने का सुनहरा मौका थोड़ा दूर हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विभिन्न सरकारी महकमों में सैकड़ों पदों पर रिक्तियां हैं और सरकार ने इन पदों को भरने की तैयारी शुरू कर दी थी। इस संबंध में डीएसएसएसबी ने बंपर भर्तियों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की थी और अब परीक्षा की तिथियां भी नजदीक हैं। हालांकि, कोरोना महामारी इन परीक्षाओं के बीच में एक बाधा बनकर आई है। 

विज्ञापन


डीएसएसएसबी यानी दिल्ली अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड ने दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में  रिक्त पदों को भरने के लिए मई आयोजित की जाने वाली  परीक्षाओं को टाल दिया है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने मौजूदा कोविड महामारी के संक्रमण की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय किया है। 2021 की डीएसएसएसबी भर्ती परीक्षा 12 मई से 27 मई, 2021 तक निर्धारित थी। 
विज्ञापन

 

दिल्ली अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड ने भर्ती परीक्षा 2021 के स्थगन की आधिकारिक सूचना में लिखा है, प्रशासनिक आपात स्थिति आदेश के मद्देनजर, 12 मई से 27 मई, 2021 तक निर्धारित पोस्ट कोड 37/20, 06/20, 03/20, 07/20 और 40/20 के तहत सभी ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित की जाती हैं।

जिन उम्मीदवारों ने डीएसएसएसबी परीक्षा 2021 के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक सूचना को आधिकारिक साइट dsssb.delhi.gov.in पर देख सकते हैं। मई 2021 के दौरान निर्धारित डीएसएसएसबी परीक्षा 2021 सहायक, आशुलिपिक, सहायक अभियंता, आदि पदों पर भर्ती के लिए थी।

डीएसएसएसबी ने इसके अतिरिक्त विज्ञापन संख्या 2/20 और 4/20 के लिए परीक्षाओं की तारीखें घोषित कर दी हैं। इन भर्तियों के लिए कंप्यूटर-आधारित परीक्षा 08 जून, 11, 12, 15, 16, 17, 18, 19 और 20, 2021 को आयोजित की जाएगी। अधिक अपडेट के लिए, उम्मीदवारों को DSSSB पर आधिकारिक साइट पर नजर रखने की सलाह दी जाती है। डीएसएसएसबी परीक्षा 2021 के स्थगन पर विवरण प्राप्त करने के लिए आधिकारिक नोटिस को देख लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed